फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Court sent the killer to jail, hearing on age today

देहरादून चाय बागान में छात्रा की हत्या: न्यायिक हिरासत में भेजा जेल, उम्र पर सुनवाई आज

Fri, 29 Oct 2021 12:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 29 Oct 2021 12:25 PM IST
सार

बुधवार को देहरादून में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव प्रेमनगर क्षेत्र स्थित चाय बागान में मिला। हत्या करने के बाद आरोपी खुद कोर्ट में पहुंच गया।

विज्ञापन
Court sent the killer to jail, hearing on age today
देहरादून में छात्रा की हत्या - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चाय बागान में छात्रा की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी के वकील ने उसकी उम्र कम होने का हवाला देकर उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश करने की दलील दी, लेकिन अदालत ने उम्र पर सुनवाई के लिए शुक्रवार का दिन मुकर्रर किया है।

विज्ञापन


हत्या करने के बाद आरोपी पहुंच गया था कोर्ट
बता दें, बुधवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के विंग नंबर सात के पीछे एक छात्रा की हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद आरोपी कोर्ट पहुंच गया था, लेकिन पुलिस ने उसे परिसर से हिरासत में ले लिया था। इससे पहले आरोपी कोर्ट में बता चुका था कि उसने प्रेमनगर के चाय बागान में एक लड़की की हत्या कर दी है।
विज्ञापन


उसकी इस जानकारी के आधार पर चाय बागान की झाड़ियों में छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीरें: देहरादून में छात्रा की हत्या से सनसनी, कोर्ट पहुंचकर बोला आरोपी ...जज साहब, मैंने एक लड़की का मर्डर कर दिया 

चापड़ से रेत दिया गला

आरोपी ने पुलिस को बताया कि छात्रा उसकी फेसबुक पर दोस्त बनी थी। यह दोस्ती प्यार में बदल गई, लेकिन बाद में उसे पता चला कि छात्रा किसी ओर से बात करने लगी है। इस बात को लेकर वह उससे खुन्नस रखने लगा।

बुधवार को छात्रा ने ही सारी बात साफ करने के लिए उसे प्रेमनगर सब्जी मंडी में बुलाया था। साथ ही कहा था कि वह उसके साथ रहने वाली नहीं है। इस बात को सुनकर वह और गुस्सा हो गया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें उसने छात्रा का गला दबा दिया। बाद में उसका चापड़ से गला रेत दिया।

एसओ प्रेमनगर कुलदीप पंत ने बताया कि आरोपी ने गिरफ्तारी के वक्त अपनी उम्र 19 वर्ष बताई थी। इस आधार पर उसके साथ बालिग आरोपी की तरह बर्ताव किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। इधर, बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उसकी उम्र 16 साल बताई है। कई दस्तावेज भी इसके सापेक्ष प्रस्तुत किए गए। बचाव पक्ष की दलील पर न्यायालय ने उम्र पर सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि नियत कर दी है।

मार्च 2005 है जन्मतिथि
हत्यारोपी की उम्र उसके दस्तावेज में मार्च 2005 है। नगर निगम से जारी जन्म प्रमाणपत्र में भी उसकी यही जन्मतिथि दर्ज है। इसके साथ ही आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट में यही तिथि है। उसने शहर के ही एक स्कूल से 2020 में 10वीं की परीक्षा पास की है। 10वीं में उसे बी ग्रेड हासिल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed