{"_id":"617991cbbf4c1479fe5ca875","slug":"dehradun-crime-news-girl-student-brutal-murder-in-prem-nagar-and-accused-surrender-in-court-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: देहरादून में छात्रा की हत्या से सनसनी, कोर्ट पहुंचकर बोला आरोपी ...जज साहब, मैंने एक लड़की का मर्डर कर दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: देहरादून में छात्रा की हत्या से सनसनी, कोर्ट पहुंचकर बोला आरोपी ...जज साहब, मैंने एक लड़की का मर्डर कर दिया
राजधानी देहरादून का सीजेएम कोर्ट कंपाउंड। बुधवार दोपहर तीन बजे एसीजेएम कोर्ट में लंच के बाद एक मुकदमे में जिरह चल रही थी। पक्ष-विपक्ष के कई लोग और वकील कोर्ट रूम में मौजूद थे। इसी बीच एक हांफता हुआ लड़का आया और कहा ...जज साहब, मैंने प्रेमनगर में एक लड़की की हत्या कर दी है। मैं सरेंडर करना चाहता हूं। यह सब सुनकर वहां मौजूद लोग भौचक्के रह गए। कुछ ही देर में वहां सुरक्षा गारद के सिपाही पहुंचे और लड़के को पकड़ लिया।
हत्या का समय लगभग दो बजे का बताया जा रहा है। इसके बाद आरोपी करीब सवा चार बजे तक कोर्ट पहुंच था। रोज की तरह कोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया चल रही थी। एडवोकेट चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि वह अपने एक मुकदमे में जिरह कर रहे थे। कोर्ट रूम खचाखच भरा हुआ था। एक लड़का करीब 17-18 वर्ष का कोर्ट रूम के बाहर खड़ा हुआ और लोगों को बताया कि उसे जज साहब से कुछ बात करनी है। कहा कि मेरा कुछ काम है। चूंकि, कोर्ट चल रही थी तो सभी ने उसे नजरअंदाज किया। लड़का पसीने में तर बतर था। टीशर्ट पहनी हुई थी।
एकाएक वह अंदर घुस गया और जज को कहा कि ...मैंने प्रेमनगर में एक लड़की का मर्डर कर दिया है। मैं यहां पर सरेंडर करने आया हूं। यह सुनकर सभी सन्न रह गए। उसने एक लाइन में सारी बात जज को बता दी। जज साहब ने वहां खड़े पुलिसकर्मियों को इशारा किया। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और कोर्ट रूम से बाहर ले आए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने अपने अधिकारियों को यह बात बताई होगी। कुछ देर बाद जब देखा तो वहां पर लड़का नहीं था। अधिवक्ता ने बताया कि यदि वह लड़का उनके सामने आएगा तो वह उसे पहचान लेंगे।
2 of 6
देहरादून में छात्रा की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को देहरादून में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव प्रेमनगर क्षेत्र स्थित चाय बागान में मिला। हत्या करने के बाद आरोपी खुद कोर्ट में पहुंच गया। वहां जज को हत्या के बारे में बताया तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रा से प्रेम करता था। लेकिन, कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इसी के चलते उसने छात्रा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मांस काटने वाले छुरे को भी बरामद कर लिया है।
3 of 6
प्रेमनगर में किशोरी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
घटना प्रेमनगर के विंग नंबर सात के पास की है। यहां पर बुधवार शाम करीब चार बजे स्कूल ड्रेस पहने एक लड़की का लहुलूहान शव देखकर एक व्यक्ति ने स्थानीय लोगों को सूचना दी। मौके पर बनियावाला क्षेत्र के लोग इकट्ठा हुए लड़की का गला बुरी तरह रेता गया था। वह प्रेमनगर स्थित एक कॉलेज में 11 कक्षा की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
4 of 6
देहरादून में छात्रा की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पता चला कि वह छुट्टी के बाद अक्सर दो बजे तक अपने घर आ जाती थी। लेकिन, बुधवार को वह तीन बजे तक भी नहीं पहुंची तो घरवालों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की। इस बीच उन्हें यह सूचना मिल गई।
5 of 6
देहरादून में छात्रा की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पता चला कि लड़का भी शहर के एक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। वह उससे प्यार करता था। लेकिन, कुछ दिन पहले उसने लड़की को एक अन्य युवक के साथ बात करते देखा था। वह तभी से उससे खुन्नस रखने लगा। बताया जा रहा है कि लड़की से इस बात को लेकर कई बार उसका झगड़ा भी हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।