फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   court rejected dr. joshi remand.

निजी प्रैक्टिस करते पकड़े गए डॉ. जोशी को राहत

Sun, 12 Apr 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 12 Apr 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
court rejected dr. joshi remand.

प्रभारी जज (रिमांड) रिंकी साहनी ने शनिवार को विजिलेंस टीम की ओर से ड्यूटी के समय निजी प्रैक्टिस करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए काशीपुर सरकारी अस्पताल के सीएमएस डॉ. भुवन चंद्र जोशी की रिमांड खारिज कर दी है।

विज्ञापन


इसके बाद सीएमएस पुलिस अभिरक्षा से मुक्त हुए। हालांकि, मामले में जांच जारी रहेगी। वहीं काशीपुर के सीएमएस पर हुई विजिलेंस कार्रवाई के विरोध में देहरादून में डॉक्टरों ने शनिवार को काली पट्टी बांधकर काम किया।
विज्ञापन


शनिवार को विजिलेंस के निरीक्षक डीआर आर्या अन्य कर्मियों के सहयोग से सीएमएस डॉ. जोशी को लेकर न्यायालय पहुंचे। अपर सिविल जज तथा प्रभारी जज (रिमांड) रिंकी साहनी ने विजिलेंस टीम से कहा कि सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग के अनुरूप 1 से 7 वर्ष की सजा संबंधी अपराधों में सुनवाई के दौरान कारण स्पष्ट करने का उल्लेख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत का कारण न बता पाने पर कोर्ट नाराज

court rejected dr. joshi remand.

यही नहीं सीआरपीसी की धारा 41 में भी विवेचना के दौरान अपराधी के भाग जाने से जांच को खतरा होने के संबंध में उल्लेख करने का नियम है। ऐसे में विजिलेंस के अधिकारी जज को उत्तर नहीं दे सके, जिस पर उन्होंने नाराजगी भी व्यक्त की।

बचाव पक्ष की ओर से बहादुर सिंह पाल, कैलाश जोशी, अनिल रजवार ने भी सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग एवं सीआरपीसी का हवाला देते हुए रिमांड का विरोध किया। अभियोजन पक्ष की ओर से संयुक्त निदेशक अभियोजन एस पांडे ने पक्ष रखा। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद प्रभारी जज (रिमांड) रिंकी साहनी ने रिमांड खारिज कर दी।

यह है मामला
विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को काशीपुर सरकारी अस्पताल के सीएमएस डॉ. जोशी को ड्यूटी के समय निजी प्रैक्टिस करते हिरासत में लिया था। डॉक्टर से मरीज से बतौर फीस लिए गए 350 रुपए भी बरामद किए गए थे। इसके अलावा, डॉक्टर के आवास की तलाशी लेने पर टीम ने 6,99,711 रुपए नगद, लाकर में 18 तोला सोना और परिजनों के 17 खातों में 22 लाख रुपया जमा पाया। जांच में कुल 50 लाख रुपए की संपत्ति मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed