फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Couple death in car Accident at bageshwar

बागेश्वर में दर्दनाक हादसा: बच्चों से मिलकर लौट रहे दंपत्ति की कार खाई में गिरी, दोनों की मौत

Tue, 26 Feb 2019 08:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 Feb 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Couple death in car Accident at bageshwar
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड के बागेश्वर में बालीघाट-रीमा-धरमघर मोटर मार्ग पर चिड़ंग के पास कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव खाई से निकाले।

विज्ञापन


रैखोला गांव निवासी गुलाब सिंह (32) पुत्र गोविंद सिंह की गांव में ही डीजल चक्की है। उनके दोनों बच्चे हल्द्वानी में रहकर पढ़ाई करते हैं। गुलाब सिंह और उनकी पत्नी अनीता देवी (28) हल्द्वानी में बच्चों से मिलकर रविवार देर शाम अपनी कार (यूके02-7199) से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब दस बजे चिड़ंग गधेरे के पास कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर नीचे चिड़ंग गधेरे में गिर गई। कार के खाई में गिरने पर जोरदार धमाका हुआ। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का साया

उन्होंने तुरंत पुलिस और आपदा विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

गुलाब और अनीता के नौ साल का बेटा और पांच साल की बेटी है, जो हल्द्वानी में गुलाब भाई के परिवार के साथ रहते हैं। गुलाब और अनीता रविवार को बच्चों से मिलने गए थे और देर शाम लौटते समय हादसा हो गया।

गनीमत रही कि सोमवार को दोनों बच्चों को स्कूल जाना था, इसलिए उनको साथ नहीं लाये। अगर छुट्टी होती तो बच्चे भी साथ होते। इस हादसे से दोनों मासूमों के सिर से माता पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed