फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Country in safe hands: Tirath

सुरक्षित हाथों में है देश : तीरथ

Wed, 18 Sep 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Country in safe hands: Tirath
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पौड़ी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान समय में देश सुरक्षित हाथों में है। कई दशकों बाद देश को दृढ़ इच्छाशक्ति वाला प्रधानमंत्री मिला है। इस दौरान हुई भाषण व कला प्रतियोगिता में मुस्कान व सृष्टि विजेता रहीं।
विज्ञापन

बालावाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में मंगलवार को श्री बद्री केदार समिति व भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में में सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पीएम मोदी का जीवन बेहद चुनौती से भरा रहा। उन्होंने विषम परिस्थितियों में रहकर भी सफलता हासिल की। विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल ने कहा कि पीएम मोदी का जीवन प्रेरणा से परिपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व लोगों को मिठाई खिलाकर पीएम के स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान (ग्लेशियर पब्लिक स्कूल), इशिका (बरमूडा राजहंस पब्लिक स्कूल), दीया गुसांई (एसजीआरआर पब्लिक स्कूल नेहरू ग्राम) व कला प्रतियोगिता में सृष्टि शुक्ला (सेंट कबीर मियांवाला), हिमांशु (सेंट तारा स्कूल मियांवाला), प्रतीक्षा चंद (ग्लेशियर पब्लिक स्कूल) ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राजपाल सिंह रावत, नरेंद्र बिष्ट, अशोक राज पंवार, संजय सिंह चौहान, अजीता पंवार, सविता पंवार, वीरेंद्र गुसांई, स्वर्ण सिंह चौहान, लक्ष्मी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed