{"_id":"5f9270f6176c50517b4c3c0c","slug":"counseling-admissions-to-mbbs-from-27-october-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस में दाखिलों को काउंसिलिंग 27 अक्तूबर से, जारी किया ऑल इंडिया कोटे की सीटों का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस में दाखिलों को काउंसिलिंग 27 अक्तूबर से, जारी किया ऑल इंडिया कोटे की सीटों का शेड्यूल
Fri, 23 Oct 2020 11:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के चिकित्सा संस्थानों में ऑल इंडिया कोटे की 15 प्रतिशत सीटों पर दाखिले के लिए 27 अक्तूबर से काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के कॉलेजों से भी 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटे के तहत भरी जाएंगी। जो सीटें दूसरे चरण के बाद खाली रह जाएंगी, वह तीन दिसंबर को उत्तराखंड स्टेट कोटा में ही शामिल हो जाएंगी। मॉपअप राउंड केवल सेंट्रल, डीम्ड विवि, ईएसआईसी, एम्स और जिपमर के लिए होगा। यह काउंसिलिंग नीट यूजी के स्कोर के आधार पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण तिथियां
पहला चरण
पंजीकरण, च्वाइस भरने की तिथि : 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक
च्वाइस लॉक करने की तिथि : 28 अक्तूबर से दो नवंबर तक
पहले चरण की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया की तिथि : तीन व चार नवंबर
पहले चरण का सीट आवंटन : पांच नवंबर
आवंटित सीटों पर दाखिले की तिथि : छह नवंबर से 12 नवंबर तक
दूसरा चरण
पंजीकरण, च्वाइस भरने की तिथि : 18 नवंबर से 22 नवंबर तक
च्वाइस लॉक करने की तिथि : 19 नवंबर से 22 नवंबर तक
दूसरे चरण की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया की तिथि : 23 व 24 नवंबर
दूसरे चरण का सीट आवंटन : 25 नवंबर
आवंटित सीटों पर दाखिले की तिथि : 26 नवंबर से दो दिसंबर तक
मॉपअप राउंड
पंजीकरण, च्वाइस भरने की तिथि : 10 दिसंबर से 14 दिसंबर तक
च्वाइस लॉक करने की तिथि : 11 दिसंबर से 14 दिसंबर तक
दूसरे चरण की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया की तिथि : 15 व 16 दिसंबर
दूसरे चरण का सीट आवंटन : 17 दिसंबर
आवंटित सीटों पर दाखिले की तिथि : 18 दिसंबर से 24 दिसंबर तक
यहां भरें अपनी च्वाइस : www.mcc.nic.in