{"_id":"626ac3da14e74a22346c44d8","slug":"councilors-and-employees-demand-action-against-sonia-anand-city-news-drn4102828172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों और कर्मचारियों ने की सोनिया आनंद पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षदों और कर्मचारियों ने की सोनिया आनंद पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर से अभद्रता के विरोध में नगर निगम कर्मचारियों ने हड़ताल कर कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारियों और पार्षदों ने गूंज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने निगम परिसर में प्रदर्शन किया। सभी ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने तत्काल सोनिया आनंद पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।
बुधवार को सोनिया आनंद धोरण स्थित राजेश्वर नगर के पार्क के मामले में नगर निगम पहुंची थीं। नगर निगम ने इस पार्क के लिए एमडीडीए को दी गई एनओसी को रद्द कर दिया था क्योंकि पार्क के निर्माण के लिए एमडीडीए को एनओसी दी गई थी लेकिन वहां निर्माण गूंज संस्था कर रही थी। इस पर भड़कीं सोनिया आनंद ने मेयर पर तमाम आरोप लगा डाले। आरोप है कि मेयर कार्यालय में सोनिया आनंद ने उनसे अभद्रता की। यही नहीं, उन्हें देख लेने की भी धमकी दी। वहां मौजूद स्टाफ को भी अपशब्द कहे।
इसके विरोध में बृहस्पतिवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा। कार्यालय में काम नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, मामले से नाराज भाजपा के पार्षद भी नगर निगम परिसर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों के साथ मिलकर सोनिया आनंद के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद नगर आयुक्त मनुज गोयल से मुलाकात की। उन्होंने तत्काल सोनिया आनंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए ज्ञापन नगर आयुक्त को सौंपा। उधर, मेयर सुनील उनियाल गामा का कहना है कि उन्होंने कर्मचारियों से आज काम पर लौटने की अपील की है ताकि लोगों को कामकाज पर कोई प्रभाव न पड़े। सोनिया आनंद के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।