फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corruption-free administration seeks government: Chief Minister

भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सरकार का प्रयास : मुख्यमंत्री

Wed, 10 Feb 2021 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Corruption-free administration seeks government: Chief Minister
शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : DEHRADUN
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 31 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास उत्तराखंड के विकास और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का रहा है। कहा कि वर्तमान में योजनाओं को समय पर पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सबसे पहले मुख्यमंत्री बीरपुर पुल पहुंचे और पुल का उद्घाटन किया। इसके बाद शहीद दुर्गामल्ल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही कई घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कहा कि सड़कें विकास का मानत तय करती हैं, इसलिए सरकार सड़कों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। कहा कि राज्य में सड़कों के विकास को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। इसके लिए राज्य को 17 अवॉर्ड मिल चुके हैं। कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में ही पिछले चार साल में 500 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गढ़ी क्षेत्र में सामुदायिक भवन का निर्माण, कुठाल गेट पेयजल योजना का सुदृढ़ीकरण सहित कई घोषणाएं भी की। विधायक गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास से मसूरी विधानसभा का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं है। क्षेत्र में 17 करोड़ की लागत से सड़कों का डामरीकरण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर सीईओ गढ़ी तनु जैन, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, नगरपालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, राज्यमंत्री टीडी भूटिया, पूर्व उपाध्यक्ष गढ़ी कैंट विष्णु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहीद दुर्गा मल्ल पार्क में विकास योजना का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।

शहीद दुर्गा मल्ल पार्क में विकास योजना का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।- फोटो : DEHRADUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed