Coronavirus : प्राइवेट नौकरी जाने पर अब सरकारी की चाह, सेवायोजन कार्यालय में 2400 हो चुके रजिस्ट्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के चलते प्राइवेट नौकरी गंवाने वाले कई युवा अब सरकारी नौकरी पाने का सपना संजोने लगे हैं। लॉकडाउन के अनुभव के बाद ऐसे युवा प्राइवेट नौकरी में भविष्य सुरक्षित नहीं मान रहे हैं। ये चाहते हैं कि सरकारी नौकरी पाकर ही भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है।
Coronavirus: देहरादून में कोरोना संक्रमित निकला दूल्हा, दुल्हन समेत 17 लोग किए क्वारंटीन
यही वजह है कि ये युवा सेवायोजन कार्यालय में अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, ताकि वे सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकें। सेवायोजन विभाग के अनुसार, लॉकडाउन लागू होने के बाद के तीन महीने में कुल 2396 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
इनमें अधिक संख्या में प्रदेश के प्रवासी युवा भी शामिल हैं। इनकी संख्या करीब 30 फीसदी तक होने का अनुमान है। इसी तरह के युवा विकास, रविंद्र, राजन, जतिन आदि का कहना है कि उनका प्रयास है कि सरकारी नौकरी लग जाए।
हेल्पलाइन से मिल रही जानकारी
सेवायोजन कार्यालय की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर बेरोजगार युवा मदद के लिए संपर्क कर रहे हैं। कर्मियों द्वारा पूछताछ में यह जानकारी मिल पाती है कि लॉकडाउन के दौरान उनकी नौकरी चली गई। सब वह सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं। इसके बाद कर्मी उन्हें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बताते हैं। एक कर्मी ने कहा कि रोजाना 30 से 50 फोन आते हैं, जिनमें 5 से 10 युवा ऐसे होते हैं। ये सभी करीब 32 वर्ष से कम उम्र के होते हैं।
रजिस्ट्रेशन की स्थिति
माह : पुरुष महिला कुल
अप्रैल : 20 28 48
मई : 599 479 1078
जून : 701 569 1270
कुल : 2396
अभी विभाग में रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू नहीं किए गए हैं। सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। पिछले दो महीने में अधिक संख्या में बेरोजगारों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए हैं। इनमें कई ऐसे युवा भी हैं जो दूसरे राज्यों में नौकरी करते थे, लेकिन अब उनकी नौकरी नहीं रही। वे भी सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करना चाहते हैं।
- ममता चौहान नेगी, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी (गढ़वाल मंडल)