फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ,coronavirus vaccine in uttarakhand latest news today: Center asks for data of front line workers for second phase

Corona Vaccine In Uttarakhand: दूसरे चरण के लिए केंद्र ने मांगा फ्रंट लाइन वर्करों का डाटा 

Mon, 11 Jan 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Jan 2021 02:30 AM IST
सार

  • दूसरे चरण में कोविड से जंग लड़ने वाले फ्रंट लाइन वर्करों को लगेगा टीका 
  • पुलिस, सफाईकर्मियों, राजस्व समेेत अन्य विभागों से कोविड ड्यूटी में तैनात कर्मियों का तैयार होगा डाटा

विज्ञापन
,coronavirus vaccine in uttarakhand latest news today: Center asks for data of front line workers for second phase
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड से फ्रंट लाइन वर्करों का डाटा मांगा है। जिसमें कोविड ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों, राजस्व समेत अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने कोरोना टीकाकरण के लिए पहले चरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार पहले चरण में हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी। राज्य में 87588 हेल्थ वर्करों को कोरोना टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, केंद्र ने दूसरे चरण में कोविड महामारी से जंग लड़ने वाले फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाने के लिए डाटा मांगा है। जिसमें पुलिस, राजस्व व सफाई कर्मियों के साथ अन्य विभागों से कोविड ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus In Uttarakhand: 223 नए संक्रमित मिले, पांच मरीजों की हुई मौत

सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। इसके लिए केंद्र ने डाटा मांगा है। संबंधित विभागों से कर्मचारियों का डाटा तैयार केंद्र को भेजा जाएगा। 

बता दें कि पहले चरण में उत्तराखंड के 13 जिलों में 132 अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना टीकाकरण का अभ्यास सफल रहा है। पूर्वाभ्यास में टीकाकरण के लिए चयनित 3160 स्वास्थ्यकर्मियों में से 2720 को टीके लगाए गए। जिसमें 116 में वैक्सीन का प्रतिकूल प्रभाव रिकॉर्ड किया गया। 

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार उत्तराखंड में 41 सेंटरों से कोरोना टीकाकरण का आगाज किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने टीकाकरण की पूरी तैयारी कर दी है।

कुंभ के लिए मांगी 20 हजार अतिरिक्त कोरोना वैक्सीन

हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए सरकार ने केंद्र से 20 हजार अतिरिक्त कोरोना वैक्सीन की मांग की है। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र भेजा गया है। साथ ही केंद्र के साथ वैक्सीन के लिए संपर्क किया जा रहा है।

कुंभ मेले में कानून व्यवस्था के लिए हजारों पुलिस, होमगार्ड, पैरामिलिट्री फोस के जवान तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही अन्य व्यवस्था के लिए कर्मचारियों को कुंभ ड्यूटी में तैनात किया जाएगा। इन कर्मचारियों को कोरोना टीका लगाने के लिए सरकार ने अलग से वैक्सीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। 

कोरोना वैक्सीन के शुभारंभ पर 41 केंद्रों पर होगी वेब कास्टिंग

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के शुभारंभ पर 41 केंद्रों पर वेब कास्टिंग की जाएगी। दून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में से किसी एक केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव जुड़ सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण केंद्रों पर वेब कास्टिंग का इंतजाम कर दिया है। टीकाकरण अभियान शुरू होने से पहले 12 जनवरी को प्रदेश के सभी केंद्रों पर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। 

उत्तराखंड में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए सरकार ने अभियान के शुभारंभ के लिए 43 केंद्रों का चयनित किया है। इसमें 41 केंद्रों पर टीकाकरण की वेब कास्टिंग की जाएगी। जिससे केंद्र किसी भी सेंटर की लाइव मॉनीटरिंग कर सकेगा। वहीं, दून व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में किसी एक केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव जुड़ कर टीका लगवाने वाले हेल्थ वर्करों से संवाद कर सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग में व्यापक इंतजाम किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed