फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news today: 223 new infected Found, five patients died

Coronavirus In Uttarakhand: 223 नए संक्रमित मिले, पांच मरीजों की हुई मौत

Sun, 10 Jan 2021 07:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Jan 2021 07:32 PM IST
सार

  • कुल संक्रमितों की संख्या 93621 हुई, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 3130 पहुंचा

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news today: 223 new infected Found, five patients died
coronavirus demo Photo - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण काफी हद तक काबू में आ गया है। अब एक दिन में 250 से कम कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। वहीं, मरीजों की मौत के मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में पांच संक्रमित मरीजों की मौत हुई है और 223 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 93621 हो गई है। वहीं, 3130 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को 10358 सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए। वहीं, अल्मोड़ा जिले में संक्रमित मामले बढ़े हैं। देहरादून जिले में 82, अल्मोड़ा में 48, नैनीताल में 25, हरिद्वार में 23, ऊधमसिंह नगर में 20, पौड़ी में नौ, चमोली में पांच, टिहरी में चार, पिथौरागढ़ में तीन, बागेश्वर में दो, उत्तरकाशी में एक और रुद्रप्रयाग जिले में एक संक्रमित मिला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Vaccination in Uttarakhand : प्रदेश में 41 सेंटरों से होगा कोरोना टीकाकरण का आगाज
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में 24 घंटे के भीतर पांच संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश, मैक्स हाॅस्पिटल, हिमालयन हाॅस्पिटल, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल रुद्रपुर में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 1573 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 303 और मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इन्हें मिलाकर 87673 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

सात दिन में 90 हजार कोविड जांच, 1854 लोग मिले संक्रमित

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने से पहले संक्रमित मामलों में काफी कमी आई है। सात दिन में 90 हजार सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 1854 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की तुलना में 1100 मरीज ज्यादा ठीक हुए हैं। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 2.06 प्रतिशत दर्ज की गई। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण काल को 301 दिन (43 सप्ताह) का समय बीत गया है। नए साल में संक्रमण काबू में आया है। सात दिन के भीतर प्रदेश भर में लगभग 90 हजार लोगों की कोविड जांच की गई। इसमें 1854 ही संक्रमित मिले। पिछले सप्ताह से कम है। जबकि 2909 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, 46 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। 

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अब तक 43 सप्ताह सबसे अच्छा रहा है। रिकवरी दर ज्यादा रही और संक्रमण दर में कमी आई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट कर बीते पांच माह के बराबर पर आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed