फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus: One more corona patient found in Uttarakhand, 11 patients found so far

Coronavirus: उत्तराखंड में कोरोना का एक और मरीज मिला, अब तक सामने आए 11 मरीज

Thu, 29 May 2025 10:35 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 May 2025 10:35 PM IST
सार

कोरोना के लक्षण वाले 13 मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। इसमें से एक मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अब तक सामने आए कोरोना वायरस के 11 मरीजों में से पांच मरीज बाहरी राज्यों के हैं।

विज्ञापन
Coronavirus: One more corona patient found in Uttarakhand, 11 patients found so far
कोविड - फोटो : Freepik.com

विस्तार

प्रदेश में कोरोना का एक और मरीज सामने आया है। इसके बाद अब मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इसमें से पांच मरीज बाहरी राज्यों के हैं। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के दो मरीज ही एक्टिव हैं। इसमें से एक मरीज मैक्स अस्पताल में भर्ती है, जबकि दूसरा मरीज घर में आईसोलेट है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कोरोना के लक्षण वाले 13 मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। इसमें से एक मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अब तक सामने आए कोरोना वायरस के 11 मरीजों में से पांच मरीज बाहरी राज्यों के हैं। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान से आने वाले मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन


Double Murder: लोहे के पाइप से किया था हमला, गंभीर घायल ताऊ की भी मौत, ताई की पहले ही जा चुकी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में डेंगू का एक नया मामला सामने आया
जिले में डेंगू का एक और मामला सामने आया है। इसके बाद डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 73 पहुंच गई है। इसमें से 42 मरीज देहरादून के हैं, जबकि 31 मरीज बाहर के हैं। इस पर सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में डेंगू के सात मरीज एक्टिव हैं। इनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों का सर्वे कर लार्वा भी नष्ट करने में जुट हुई है।

प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग कैडर की टीमें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। पिछले दिनों सामने आए कोरोना के मरीज में से सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
- डॉ. आर राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed