फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar Double Murder: Attacked with an iron pipe, seriously injured uncle also died, aunt had already died

Double Murder: लोहे के पाइप से किया था हमला, गंभीर घायल ताऊ की भी मौत, ताई की पहले ही जा चुकी जान

Thu, 29 May 2025 07:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कण्वघाटी/कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कण्वघाटी/कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 May 2025 07:21 PM IST
सार

19 मई की रात कृपाल सिंह ट्रैक्टर-ट्राॅली से अपने खेत के पास पत्थर गिरवा रहा था। इसकी जानकारी लगते ही उनके भाई कुंदन सिंह मेहरा का बेटा राहुल मौके पर पहुंचा और झगड़ने लगा। इस बीच कृपाल सिंह और उनकी पत्नी नंदी देवी खेत में आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि राहुल ने लोहे के पाइप से दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन
Kotdwar Double Murder: Attacked with an iron pipe, seriously injured uncle also died, aunt had already died
मृतक दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाबर क्षेत्र के अंतर्गत सिगड्डी के दलीपपुर गांव में बीते 19 मई की रात वृद्ध दंपती (ताई और ताऊ) पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला करने का मामला दोहरे हत्याकांड में तब्दील हो गया है। हमले के दस दिन बाद बृहस्पतिवार को घायल कृपाल सिंह मेहरा (70) ने उपचार के दौरान हरिद्वार के एक प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी नंदी देवी (62) की घटना के दिन ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन


बताते चलें कि भाबर के सिगड्डी क्षेत्र के दलीपपुर गांव में कृपाल सिंह और उसके सगे भाई कुंदन सिंह मेहरा के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। 19 मई की रात करीब 9:30 बजे के बाद कृपाल सिंह ट्रैक्टर-ट्राॅली से अपने खेत के पास पत्थर गिरवा रहा था। इसकी जानकारी लगते ही पास के गांव गंदरियाखाल के निवासी उनके भाई कुंदन सिंह मेहरा का बेटा राहुल मेहरा मौके पर पहुंचा और पत्थर डालने को लेकर झगड़ने लगा। इस बीच कृपाल सिंह और उनकी पत्नी नंदी देवी खेत में आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि राहुल ने लोहे के पाइप से दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


Roorkee: बदमाशों के हौसले बुलंद, पति के साथ मंदिर जा रही महिला से बाइक सवारों ने लूटी चेन, वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदी देवी (62) की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि कृपाल सिंह को गंभीर हालत में कोटद्वार बेस अस्पताल से हरिद्वार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे घटना के अगले दिन गिरफ्तार कर लिया था। मृतक के छोटे बेटे अनिल मेहरा ने बताया कि उनके घायल पिता को मेट्रो अस्पताल सिडकुल हरिद्वार में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

इस बीच उनके सिर और पैर का ऑपरेशन भी हुआ। बृहस्पतिवार दिन में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घर के दोहरी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों नंदी देवी की शुक्रवार को तेरहवीं की तैयारी कर ही रहे थे कि दूसरी मौत से कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में कृपाल सिंह का पोस्टमार्टम करवाया गया, इसके बाद चंडीघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

नंदी देवी हत्याकांड में उनके पति घायल कृपाल सिंह की भी बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई है। मुकदमा पहले से पंजीकृत है। हमलावर न्यायिक अभिरक्षा में हैं। विवेचना जारी है। इस मामले में यदि और लोग भी संलिप्त पाए जाएंगे तो उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
- रमेश तनवार, कोतवाल कोटद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed