Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मिले 52 नए संक्रमित, 54 मरीज हुए ठीक
54 मरीजों के गुरुवार को स्वस्थ होने के बाद अब 187 एक्टिव केस हैं, जिनमें सर्वाधिक 124 केस देहरादून के हैं। हरिद्वार के पांच, नैनीताल के चार, अल्मोड़ा के तीन, चमोली, पौड़ी व ऊधमसिंह नगर के दो-दो, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी व उत्तरकाशी के एक-एक मामले शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 52 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 54 मरीज स्वस्थ हो गए। अब प्रदेश में कोविड के 187 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सामने आए 52 नए मामलों में सर्वाधिक 30 मामले देहरादून के हैं।
ये भी पढ़ें...रील नहीं रियल है ये: दोस्त ने शादी में बुलाया पर बरात में न ले गया, दिल में चुभी ये बात तो भेजा 50 लाख का नोटिस
लगातार बढ़ते संक्रमण के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। देहरादून के अलावा हरिद्वार के पांच, नैनीताल के चार, अल्मोड़ा के तीन, चमोली, पौड़ी व ऊधमसिंह नगर के दो-दो, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी व उत्तरकाशी के एक-एक मामले शामिल हैं। 54 मरीजों के गुरुवार को स्वस्थ होने के बाद अब 187 एक्टिव केस हैं, जिनमें सर्वाधिक 124 केस देहरादून के हैं। दूसरी ओर, गुरुवार को प्रदेश में 7716 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई।