Uttarakhand Corona Update: सात जिलों में मिले 40 नए संक्रमित, रिकवरी दर 95.83 और संक्रमण दर 3.09 प्रतिशत दर्ज
संक्रमितों से ज्यादा 59 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 89757 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 296 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.83 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.09 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 40 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 59 मरीज ठीक हुए हैं। 296 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1256 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों में 40 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
ये भी पढ़ें....Uttarakhand: बिना नोटिस 53 हजार केंद्रीय पेंशनरों को केमिस्ट से दवा वितरण बंद, अब पीएम मोदी से लगाई गुहार
इसमें देहरादून जिले में 25, नैनीताल में सात, हरिद्वार में तीन, उत्तरकाशी में दो, चमोली, ऊधमसिंह नगर व टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। संक्रमितों से ज्यादा 59 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 89757 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 296 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.83 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.09 प्रतिशत दर्ज की गई है।