Coronavirus Lockdown: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दी बड़ी राहत, जेईई मेन आवेदनकर्ता के पास अब यह मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना को मात देने के लिए लागू हुए लॉकडाउन के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। इसके तहत जेईई मेन परीक्षा देने के लिए उन्हें दूसरे शहरों को नहीं जाना होगा। वह अपने आसपास का शहर चुन सकते हैं।
एनटीए ने अपनी वेबसाइट पर एग्जाम सेंटर करेक्शन का विकल्प जारी किया है। इस पर क्लिक करके सभी आवेदनकर्ता अपने परीक्षा केंद्र में बदलाव कर सकते हैं। यह बदलाव करने का मौका केवल 14 अप्रैल तक ही दिया गया है। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा।
ताकि सभी सुरक्षित रहें
माना जा रहा है कि एनटीए की ओर से केवल जेईई मेन ही नहीं बाकी परीक्षाओं के लिए भी नजदीकी परीक्षा केंद्र चुनने का मौका दिया जाएगा। एनटीए का फोकस इस बात पर भी है कि भविष्य में जब भी परीक्षा हो तो छात्रों को ज्यादा लंबा सफर न करना पड़े। ताकि सभी सुरक्षित रहें।
परीक्षा विशेषज्ञ अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा का कहना है कि निश्चित तौर पर यह अच्छा मौका है। एक बार सभी कैंडिडेट्स को ऑनलाइन लॉगिन करके अपना परीक्षा केंद्र देख लेना चाहिए।