Coronavirus Lockdown: ऋषिकेश में चोरी छिपे खुल रहे सैलून, सात से 10 बजे तक शटर गिराकर हो रहा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश में कोरोना संक्रमण के लिहाज से सैलून को खोलने की अनुमति नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी सैलून को आवश्यक सेवाओं की सूची में नहीं रखा है। जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने भी इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके बावजूद तीर्थनगरी में चोरी छिपे सैलून खुल रहे हैं। सैलून में शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कराना और हर बार प्रयोग के बाद बाल कटाई उपकरणों व तौलिए आदि को बदला जाना संभव नहीं है।
इसी के चलते इसे आवश्यक सेवाओं से बाहर रखा गया है। सैलून में काम करने वाले लोग ग्राहक के चेहरे को छूते हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा ज्यादा है। प्रशासन की मनाही के बाद भी सैलून संचालक दुकान का आधा शटर गिराकर बाल कटिंग, सेविंग का काम कर रहे है। तीर्थनगरी में रेलवे रोड, बनखंडी, शांतिनगर, तिलक रोड, घाट तिराहा के समीप, चंद्रेश्वर नगर आदि इलाकों के सैलून संचालकों ने दुकान के बाहर एक आदमी तैनात भी किया हुआ है, जो आने-जाने वालों और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता है।
अभी तक इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि लॉकडाउन के दौरान कोई इसका उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-रितेश शाह, कोतवाल, ऋषिकेश
पढ़ें... अन्य जगह के खास अपडेट
-उत्तराखंड में हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गई डॉक्टरों और पुलिस प्रशासन की टीम का स्वागत फूल बरसाकर किया। इस दौरान टीम ने लोगों से हाल चाल पूछा और लॉकडाउन के नियम का पालन करने की अपील की।
-स्वास्थ्य विभाग की ओर से शाम को जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार, दो और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। दोनों ही मरीज हल्द्वानी से हैं। इसमें एक मरीज जमाती है और दूसरा उसके संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है।
-लॉकडाउन के दौरान बेहतर काम करने के लिए डीएम आशीष श्रीवास्तव ने एलआईयू इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह नेगी को दून जिले का कोरोना वारियर बनाया है। इसके लिए पूरी टीम ने उन्हें बधाई दी।
-आज प्रदेशभर में 75 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें से 258 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश में अभी तक कुछ 1086 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वहीं, 4435 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एमवीएक्ट के तहत 13151 वाहनों के चालान किए गए हैं और 3499 वाहन सीज किए गए हैं। इसके साथ ही 60.51 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
- पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न छात्रावासों में कोरोना वायरस के संदिग्ध 619 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। क्वारंटीन नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र बिष्ट ने बताया कि पंतनगर विवि परिसर के कृषक भवन में 14, मंदाकिनी भवन में 78, टैगोर भवन में 202, पटेल भवन में 132 व सिल्वर जुबली भवन में 193 संदिग्ध लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। इसके अलावा जिले के काशीपुर, खटीमा, किच्छा व रुद्रपुर में भी कोरोना संदिग्धों को क्वारंटीन में रखा गया है। बुधवार सायं चार बजे तक जिले में क्वारंटीन किए गए लोगों का आंकड़ा 928 है। जिसके अभी बढ़ने की प्रबल संभावना है।
- उत्तराखंड में आज दोपहर बाद कोरोना संक्रमण का दूसरा मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह मामला हरिद्वार में सामने आया है। जिसके बाद अब राज्य में 33 मामले हो गए हैं।
- बेसहारा लोगों को सहारा देने के उत्तराखंड कांग्रेस ने सोनिया रसोई शुरू की है। जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा देहरादून में रोज पांच सौ लोगों तक खाना पहुंचाया जा रहा है।
- कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रानीखेत के सील किए गए क्षेत्रों में क्वारंटीन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू हो चुका है। यहां डॉक्टरों और आशा कार्यकर्ताओं की चार टीमें तैनात हैं।
- लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान हल्द्वानी के राजेंद्र नगर में राशन की दुकान में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे। इसी क्षेत्र में पुलिस ने बेवजह घूम रहे बाइक सवार युवकों को मुर्गा बनाया।
- श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में पौड़ी जिले के थलीसैंण क्षेत्र में आठ संदिग्ध लोगों को मंगलवार देर रात आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल के आम रास्तों को बंद कर दिया गया है। बताया गया कि ये संदिग्ध 20 और 26 मार्च के बीच दिल्ली और राजस्थान से आए थे। प्र्रशासन ने इन लोगों को होम क्वारंटीन किया था। जिसके बाद कल रात इन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया।
- रुद्रपुर में दुकान खुलने पर लोग सामान खरीदने पहुंचे। यहां सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। यूको बैंक के बाहर लोग कतार में खड़े दिखे। रुद्रपुर की गोल मार्केट में सन्नाटा पसरा रहा। गूलरभोज में ग्राहक सेवा केंद्र में रुपए निकालने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। यहां सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ। काशीपुर में लॉकडाउन के चलते फूल के पौधे नहीं बिक पा रहे हैं। जसपुर में यूनियन बैंक के बाहर लोगों की भीड़ है। यहां सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। सब्जी मंडी में भी यही हाल है।
- रानीखेत बाजार में छावनी कर्मचारियों ने कोरोना जागरुकता कार्यक्रम के तहत पोस्टर चस्पा किए।
- देर रात रुड़की में कोरोना का नया मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को देर रात उक्त युवक की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें ज्वालापुर के कस्सबान क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवक को कोरोना होने की पुष्टि हुई। बताया गया कि उक्त युवक 14 फरवरी को ज्वालापुर से मेरठ एक जमात में गया था। वह 27 मार्च को वापस लौटा था।
- प्रदेश में सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक की छूट अवधि घटेगी या नहीं, इस पर आज मंत्रिमंडल फैसला लेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल के सांसद निधि और सांसदों के वेतन में कटौती के फैसले को प्रदेश के मंत्री और विधायकों पर लागू करने पर भी निर्णय हो सकता है।
- लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान राजधानी देहरादून में बेहद कम लोग सड़क और दुकानों में नजर आए। बेवजह घूमने वाले लोगों का पुलिस ने चालान किया।