फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown in Uttarakhand : Corona Blood sample test starts today in rishikesh Aiims

Coronavirus in Uttarakhand: एम्स ऋषिकेश में शुरू हुई कोरोना संक्रमण की निशुल्क जांच, 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

Mon, 30 Mar 2020 10:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Mar 2020 10:30 PM IST
सार

  • एक दिन में 25 टेस्ट किए जा सकते हैं
  • अस्पताल प्रशासन ने शुरू की निशुल्क जांच

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in Uttarakhand : Corona Blood sample test starts today in rishikesh Aiims
aiims rishikesh - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार से कोरोना वायरस कोविड 19 की लैब में जांच शुरू हो गई है। अब संस्थान में आने वाले मरीजों की कोरोना जांच के लिए नमूने अन्यत्र प्रयोगशालाओं में नहीं भेजने पडेंगे। संस्थान में मरीजों के कोविड 19 संक्रमण की जांच निशुल्क होगी।

विज्ञापन


संस्थान के चिकित्सकों के परामर्श पर ही मरीजों को जांच की सुविधा मिल सकेगी। उधर एम्स के ट्रॉमा सेंटर में 100 बेड के कोविड 19 आइसोलेशन वार्ड भी शुरू कर दिया गया है। एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि स के माइक्रो बॉयोलॉजी विभाग की देखरेख में कोरोनो वायरस कोविड 19 केनमूनों की जांच के लिए वायरोलॉजी लैब में परीक्षण का कार्य विधिवत शुरू हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इंडियन काउंसिल ऑफ  मेडिकल रिसर्च की सहमति के बाद एम्स में  जिसमें कोरोनो के अलावा अन्य तरह के वायरस की टेस्टिंग भी की जा रही है। एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने बताया कि संस्थान में वायरोलॉजी लैब प्रारंभ कराने के लिए एम्स को इंडियन काउंसिलिंग ऑफ  मेडिकल रिसर्च की ओर से प्रथम चरण में 150 और द्वितीय चरण में 300 पीसीआर किट उपलब्ध कराई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में 25 टेस्ट किए जा सकते हैं

उन्होंने बताया कि नवसृजित प्रयोगशाला में टेस्टिंग का रिजल्ट बीते 26 मार्च को आईसीएमआर को भेजा गया। जिस पर 27 मार्च को आईसीएमआर द्वारा सहमति
दे दी गई थी।

संस्थान में कोविड 19 प्रयोगशाला के प्रभारी डॉ. दीप ज्योति कलिता ने बताया कि अब तक संस्थान में कोविड 19 की जांच के सैंपल वायरोलॉजी लैब हल्द्वानी व पूणे भेजने पड़ते थे।

लिहाजा रिपोर्ट आने में चार से 10 दिन का समय लगता था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्थान में एक दिन में 25 टेस्ट किए जा सकते हैं। जबकि दो सप्ताह बाद प्रतिदिन 50 टेस्ट की सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed