{"_id":"5ee8998a68c04a3fa2500209","slug":"coronavirus-latest-news-the-institue-of-chartered-accountants-of-india-gibe-refrelife-to-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : आईसीएआई ने छात्रों को दी राहत, जारी किया नोटिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : आईसीएआई ने छात्रों को दी राहत, जारी किया नोटिफिकेशन
Tue, 16 Jun 2020 04:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 16 Jun 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के बीच चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षाएं देने जा रहे छात्रों को द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने बड़ी राहत दी है। आईसीएआई ने छात्रों को विकल्प दे दिया है कि अगर वह जुलाई में होने वाली परीक्षा में हिस्सा नहीं लेना चाहते हैं तो वह नवंबर में होने वाली परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं।
आईसीएआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अगर 29 जुलाई से शुरू हो रही परीक्षा एक भी छात्र देना चाहे तो संस्थान परीक्षा के आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध है। वैसे अभी तक संस्थान कोविड-19 की स्थिति पर गौर कर रहा है और साथ ही छात्रों की चिंता और कठिनाइयों को दूर करने पर भी गौर कर रहा है। जिन छात्रों ने मई 2020 एग्जाम के लिए आवेदन कर रखा है, उनको परीक्षा नहीं देने का विकल्प मिलेगा।
वह चाहें तो नवंबर में होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस स्थिति में छात्रों की फीस जो जमा होगी, वह खुद ही नवंबर के लिए शिफ्ट हो जाएगी। छात्र को फिर से नवंबर एग्जाम के लिए आवेदन करना होगा। एग्जाम फीस को एडजस्ट किया जाए और एग्जाम फीस में किसी तरह का अंतर होने पर बाकी फीस का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
वैसे आईसीएआई जुलाई के पहले हफ्ते में महामारी की स्थिति की समीक्षा करेगा और जिन छात्रों ने परीक्षा नहीं देने के विकल्प को नहीं चुना है, उनको परीक्षा से संबंधित सूचना दी जाएगी। 29 जुलाई, 2020 से शुरू होने वाली परीक्षा पूरी तरह उस दौरान सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी पर निर्भर करेगी।
ऐसे चुनें परीक्षा साइकल बदलने का विकल्प
-सबसे पहले आईसीएआई एग्जाम की वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाएं।
-यहां आपको एक ऑनलाइन डिक्लेरेशन जमा करना होगा।
-यह डिक्लेरेशन 17 जून को सुबह 11 बजे से 20 जून रात 11:59 बजे तक जमा किया जा सकता है।
-डिक्लेरेशन जमा करने के बाद मई एग्जाम के लिए छात्र की उम्मीदवारी खत्म हो जाएगी और अगले एग्जाम में उनकी उम्मीदवारी शिफ्ट हो जाएगी।
-इस बात का ध्यान रखें कि एक बार परीक्षा का साइकल विकल्प बदल दिया तो दोबारा उसे पूर्व रूप में लाना संभव नहीं है।