फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Tourist can Not Do Jungle Safari in Rajaji Tiger Reserve Without Covid 19 negative Report

राजाजी टाइगर रिजर्व: कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के बिना सफारी नहीं कर पाएंगे दूसरे राज्यों के पर्यटक

Thu, 01 Apr 2021 11:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Apr 2021 11:39 PM IST
सार

  • कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने लिया निर्णय

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Tourist can Not Do Jungle Safari in Rajaji Tiger Reserve Without Covid 19 negative Report
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथी, बाघ, तेंदुआ समेत अन्य वन्यजीवों का दीदार करने के साथ ही सफारी करने के लिए अब दूसरे राज्यों के पर्यटकों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट गेट पर दिखानी होगी।

विज्ञापन


टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने बताया कि अब जबकि कोरोना संक्रमण दोबारा तेजी से फैल रहा है, ऐसे में एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।  हालांकि, पहले चरण में दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के पर्यटकों के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आना जरूरी नहीं है। डीके सिंह का यह भी कहना है कि फिलहाल टाइगर रिजर्व को बंद करने को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है, लेकिन यदि केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी की तरफ से टाइगर रिजर्व को बंद करने का निर्णय लिया जाता है तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कोरोना के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर में होटल-रिजॉर्ट की 50 प्रतिशत बुकिंग रद्द

12 राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए 72 घंटे के भीतर की कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाने के आदेश से पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है। आदेश के बाद से पर्यटकों ने रामनगर घूमने के लिए होटल-रिजॉर्ट में की गईं बुकिंग को निरस्त करना शुरू कर दिया है। दो दिनों में करीब 50 फीसदी बुकिंग रद्द हो चुकीं हैं। हालांकि कॉर्बेट प्रशासन कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए पर्यटकों को सफारी करा रहा है। पर्यटकों को बिना मास्क के प्रवेश  नहीं करने दिया जा रहा है।

लॉकडाउन के करीब एक साल बाद पर्यटन कारोबार पटरी पर लौट रहा था, लेकिन अचानक कोरोना का प्रकोप बढ़ने पर सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। इससे सरकार के उत्तराखंड में प्रवेश करने पर कोरोना जांच रिपोर्ट साथ होने के आदेश से पर्यटन कारोबार पर असर पड़ने लगा है। इस बीच, रामनगर आने वाले पर्यटकों की संख्या घटने लगी है। साथ ही होटलों की बुकिंग निरस्त होनी शुरू हो गई है। दो दिन में 10 अप्रैल तक की करीब 50 प्रतिशत बुकिंग रद्द हो चुकी हैं। इससे होटल कारोबारियों में निराशा है। 

रामनगर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि सिंह मान ने बताया कि सरकार की सख्ती का असर कारोबार पर पड़ रहा है। होटलों की बुकिंग निरस्त हो रहीं हैं। अब तक 50 प्रतिशत के आसपास बुकिंग रद्द हो चुकीं हैं। रोजगार और पर्यटन को बचाने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए। यदि समय रहते निर्णय नहीं लिया तो इस पर्यटन सीजन में भी कारोबार खत्म हो जाएगा।

कोविड नियमों में शिथिलता देने की मांग
सैलानियों की कोरोना जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता के आदेश से हड़कंप है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को जिप्सी चालकों ने विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी को ज्ञापन देकर कोविड गाइडलाइन में शिथिलता बरतने की मांग उठाई।  पर्यटक एवं रोजगार बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जिप्सी चालकों ने ज्ञापन सौंपा। कहा कि कोविड जांच की अनिवार्यता से अधिकांश बुकिंगें निरस्त हो रहीं हैं। इससे पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed