कोरोना वायरस: राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी
- राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने खुद अपने ट्वीटर एकाउंट पर उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद अपने ट्वीटर एकाउंट पर की इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि 'आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने तत्काल उपचार प्रारम्भ कर दिया है। कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आप सभी भी अपना ध्यान रखें।'
मित्रों, आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैंने तत्काल उपचार प्रारम्भ कर दिया है। कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आप सभी भी अपना ध्यान रखें ।
— Anil Baluni (@anil_baluni) April 13, 2021विज्ञापन
महंत नरेंद्र गिरी एम्स रेफर
कोरोना संक्रमित अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी को सोमवार देर रात एम्स रेफर किया गया। उन्हें पेट दर्द की शिकायत थी। रविवार को महंत नरेंद्र गिरी कोरोना संक्रमित हुए थे। उसके बाद से ही वे निरंजनी अखाड़े में आइसोलेट थे।
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके पेट में दर्द था। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया। कोरोना संक्रमित होने की वजह से महंत नरेंद्र गिरी सोमवार को सोमवती अमावस्या का शाही स्नान भी नहीं कर पाए थे।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के अब तक 1 लाख 10 हजार 146 मरीज आ चुके हैं। इनमें से 98492 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1767 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 7846 सक्रिय मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
वहीं, उत्तराखंड सचिवालय में चार नौकरशाह कोरोना संक्रमण की जद में आ गए हैं। इनमें एक अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और एक अपर सचिव शामिल हैं। बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंतित उत्तराखंड सचिवालय संघ ने सचिवालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने और कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत करने की मांग की है।