फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Rishikesh Aiims told Covid R Not Count increasing in State

कोरोना संक्रमण: ऋषिकेश एम्स ने चेताया, उत्तराखंड में बढ़ रहा कोविड का आर नॉट काउंट, ज्यादा सावधानी की जरूरत

Mon, 09 Aug 2021 08:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Aug 2021 08:20 PM IST
सार

एम्स के निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने प्रदेश में बढ़ते आर नॉट काउंट को लेकर चिंता व्यक्त की है। प्रदेश में इस वक्त आर नॉट काउंट 1.17 है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Rishikesh Aiims told Covid R Not Count increasing in State
ऋषिकेश एम्स के निदेशक प्रोफेसर रविकांत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान (एम्स) ऋषिकेश ने उत्तराखंड में बढ़ते कोविड के आर नॉट काउंट को लेकर प्रदेशवासियों को चेताया है। एम्स के मुताबिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाह हो गए हैं। एक कोरोना संक्रमित कोविड नियमों का उल्लंघन कर कई लोगों को संक्रमण बांट रहा है। एम्स ने कहा कि लोगों का रवैया इसी तरह का रहा, तो कोरोना की तीसरी लहर आते देर नहीं लगेगी, जो बड़ी तबाही ला सकती है।   

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को 31 नए संक्रमित मिले, 12 दिन बाद एक मरीज की मौत
विज्ञापन


एम्स के निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने प्रदेश में बढ़ते आर नॉट काउंट को लेकर चिंता व्यक्त की है। प्रदेश में इस वक्त आर नॉट काउंट 1.17 है। उन्होंने कहा कि लोग सरकार की कोविड गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर लोगों की गैर जिम्मेदाराना हरकतें जारी रही तो देश कभी भी कोरोना से मुक्त नहीं हो सकता। एम्स निदेशक ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बड़े स्तर पर कोरोनारोधी वैक्सीनेशन अभियान के साथ कोविड गाइडलाइन का पालन करना भी जरूरी है।

क्या है आर नॉट काउंट

आर नॉट काउंट यह दर्शाता है कि एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति कितने व्यक्तियों को कोरोना फैला रहा है। इससे यह भी पता चलता है कि कोरोना संक्रमण समाज में कितनी तेजी से फैल रहा है।

एक से कम होना चाहिए आर काउंट
एम्स ऋषिकेश के अनुसार आर नॉट काउंट बढ़ने के साथ संक्रमण की दर और कोविड की लहर के समय में भी इजाफा होगा। लिहाजा कोरोना के फैलाव को नियंत्रित रखने और महामारी के अंत के लिए आर नॉट काउंट संख्या एक से कम होनी चाहिए। आर नॉट काउंट एक का अर्थ है कि जितने लोग संक्रमित हैं उतने ही लोगों को संक्रमित करेंगे। जबकि आर नॉट काउंट 1.2 का अर्थ है कि 100 संक्रमित लोग अन्य 120 लोगों को संक्रमित करेंगे। जबकि .9 का मतलब है कि 100 व्यक्ति 90 लोगों और .8 का अर्थ है कि 100 लोग 80 लोगों को संक्रमित करेंगे।

आर नॉट आउट संख्या कम करने के प्रमुख कारक
- ऐसे व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि जिनके शरीर में कोरोना के प्रति रोग प्रतिरोधी क्षमता विकसित हो चुकी है। प्रतिरोधक क्षमता कोरोना संक्रमण सही होने या टीकाकरण से विकसित होती है। 
- आम नागरिकों की ओर से कोविड संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करने से। 

देश के आठ राज्यों में ऑर नॉट काउंट एक से ऊपर

एम्स ने मिशीगन यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन का हवाला देते हुए बताया कि भारत के आठ राज्यों में आर नॉट काउंट एक से ऊपर चला गया है। मिजोरम में आर नॉट काउंट 1.56, मेघालय में 1.27, सिक्किम में 1.26, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 1.17, मणिपुर में 1.08, केरल में 1.2 और दिल्ली में 1.01 है।  

उत्तराखंड में आर नॉट काउंट बढ़ने के कारण
उत्तराखंड में देश दुनिया से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। कई श्रद्धालु गंगा स्नान, पूजा-अर्चना, ध्यान योग सीखने और पर्यटक छुट्टियां बिताने आते हैं। इनमें से अधिकांश लोग कोरोना नियमों का पालन नहीं करते। राज्य में कोविड कर्फ्यू में छूट के बाद से पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आवागमन की गतिविधियां बढ़ गई हैं। जिससे संक्रमण लगातार फैल रहा है। यही कारण है कि उत्तराखंड का आर नॉट काउंट भी बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed