फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Notice Issued for Four Hospitals for Demand Money From Ayushman Golden card Holder

उत्तराखंड: गोल्डन कार्ड के बावजूद कोविड मरीजों से वसूल रहे इलाज के पैसे, चार निजी अस्पतालों को नोटिस 

Thu, 13 May 2021 11:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 May 2021 11:07 PM IST
सार

आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड पर कोविड मरीजों को सूचीबद्ध अस्पतालों में निशुल्क इलाज की सुविधा है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने इस पर संज्ञान लेने पर मरीजों से पैसे वसूलने वाले सूचीबद्ध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Notice Issued for Four Hospitals for Demand Money From Ayushman Golden card Holder
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तरखंड में आयुष्मान भारत योजना, राज्य अटल आयुुष्मान योजना और राज्य स्वास्थ्य योजना में कार्डधारक कोविड मरीजों को कैशलेस इलाज की सुविधा होने के बाद भी सूचीबद्ध निजी अस्पताल पैसे वसूल रहे हैं। इस पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने चार निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 7127 नए संक्रमित मिले, 122 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन


आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड पर कोविड मरीजों को सूचीबद्ध अस्पतालों में निशुल्क इलाज की सुविधा है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने इस पर संज्ञान लेने पर मरीजों से पैसे वसूलने वाले सूचीबद्ध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून में कोरोना: आसानी से नहीं मिल रही ब्रांडेड दवाएं, विशेषज्ञ बोले- जेनेरिक दवाओं का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

प्राधिकरण को प्राप्त शिकायतों के आधार पर निदेशक हॉस्पिटल प्रबंधन डा. एके गोयल ने श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल, कालिंदी हॉस्पिटल, सीएमआई और वेलमेड हॉस्पिटल के खिलाफ करने के लिए नोटिस जारी किया है।

विधायकों की अध्यक्षता में गठित होगी समिति

प्रदेश विधायक की अध्यक्षता में विधान सभावार एक समिति का गठन होगा, जो कोविड के दौरान जरूरी व्यवस्थाओं पर काम करेगी। बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विधायकों व अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिले के कोविड प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने इसके निर्देश दिए। 

उन्होंने कोविड संक्रमण की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण के उपायों व व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों के नेतृत्व में समिति उपचार, आवश्यक सेवाओं और सुविधाओं, जांच व टीकाकरण की व्यवस्था को लेकर काम करेगी। इस दौरान कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक खजानदास, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने अपने-अपने क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन की आवश्यकता जताई।

उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं, उन्हें कोविड अस्पताल बनाया जाए। इस पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आवेदन प्राप्त होने पर स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

जहां सुविधाएं उपलब्ध हैं, उन्हें कोविड अस्पताल के रूप में नोटिफाई किया जा रहा है। उन्होंने कोरोनेशन में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू करने के निर्देश भी दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, सीडीओ नीतिका खंडेलवाल, सीएमओ डॉ. अनूप डिमरी, अपर मुख्य नगर अधिकारी मोहन सिंह बर्निया समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed