फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Doctor Says Generic medicine also give benefit to Patients

देहरादून में कोरोना: आसानी से नहीं मिल रही ब्रांडेड दवाएं, विशेषज्ञ बोले- जेनेरिक दवाओं का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

Thu, 13 May 2021 10:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 May 2021 10:55 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए डॉक्टर मल्टी विटामिन, बुखार की दवा पेरासिटामोल, खांसी की दवा, एजिथ्रोमाईसिन, विटामिन डी और पेट के कीड़े मारने की दवा आइवेरमेक्टीन जैसी दवाएं मरीजों को दे रहे हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Doctor Says Generic medicine also give benefit to Patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

देहरादून में कोरोना के मरीजों को वर्तमान में दी जाने वाली कुछ खास कंपनियों की दवाएं बाजार में आसानी से नहीं मिल रही हैं। इन दवाओं की आपूर्ति तो लगातार हो रही है, लेकिन मांग बढ़ने के चलते ये दवाएं हर दुकान पर उपलब्ध नहीं हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए डॉक्टर मल्टी विटामिन, बुखार की दवा पेरासिटामोल, खांसी की दवा, एजिथ्रोमाइसिन, विटामिन डी और पेट के कीड़े मारने की दवा आइवेरमेक्टीन जैसी दवाएं मरीजों को दे रहे हैं। कुछ खास कंपनियों के ब्रांड नाम से बिकने वाली इन दवाओं की उपलब्धता कम होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 7127 नए संक्रमित मिले, 122 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि इन परिस्थितियों में लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। समान गुणवत्ता और इसी साल्ट की दवाएं अन्य कंपनियां भी बनाती हैं। साथ ही इनके जेनेरिक वर्जन भी उतने ही फायदेमंद होते हैं। 

देहरादून होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष नंदा ने बताया कि कोरोना में आजकल ज्यादातर इस्तेमाल की जा रही दवाओं की कोई कमी नहीं है। हां इतना जरूर है कि कुछ खास कंपनियों की दवाओं के नाम लोगों को याद हो गए हैं।

उनका कहना है कि अन्य कंपनियों और जेनेरिक दवाएं भी बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं। वहीं, टैगोर विला चकराता रोड स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के संचालक हरीश नारंग ने बताया कि जेनेरिक दवाएं आसानी से उपलब्ध हैं। ये दवाएं ब्रांडेड दवाओं की अपेक्षा बहुत सस्ती होती हैं। 

जेनेरिक और ब्रांडेड दवाओं की कीमत

दवा                               मात्रा         जेनरिक  ब्रांडेड
मल्टीविटामिन               10 गोली         30       100
जिंक                             10 गोली        40        --
पेरासिटामोल 650 एमजी  15 गोली        12        80
एजिथ्रोमायसिन               तीन गोली        45       80
विटामिन डी                   एक शैसे          9         30
(नोट: यह कीमतें लगभग में हैं। अलग-अलग कंपनियों की कीमत में कुछ अंतर हो सकता है)


इन दवाइयों को बहुत कंपनियां अलग-अलग नाम से बनाती हैं। जैसे मल्टी विटामिन और जिंक टैबलेट अलग-अलग नामों से  उपलब्ध हैं। इसी तरह अन्य दवाएं भी बाजार में उपलब्ध हैं। सरकारी और निजी जेनेरिक स्टोर से भी इन दवाओं को लिया जा सकता है। इनमें गुणवत्ता को लेकर कोई बहुत ज्यादा फर्क नहीं होता है। यह आम मरीजों को भी सस्ती दर पर उपलब्ध हो जाती हैं।
- डॉ. केसी पंत, चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ फिजीशियन दून मेडिकल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed