फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand News: Covid 19 Negative Report Mandatory For Other State People

उत्तराखंड में कोरोना: अन्य राज्यों से आने वालों को दिखानी होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट, प्रवासियों का होगा पंजीकरण

Mon, 19 Apr 2021 11:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Apr 2021 11:22 PM IST
सार

  • सीएम तीरथ सिंह रावत ने जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के दौरान प्रदेश में अन्य राज्यों से आने वालों को निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाने पर ही प्रवेश देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand News: Covid 19 Negative Report Mandatory For Other State People
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब प्रदेश सरकार सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर कहा कि प्रदेश में अन्य राज्यों से आने वालों को निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाए। 

विज्ञापन


प्रदेश में वैसे दिल्ली, पंजाब सहित 12 राज्यों से आने वालों की 72 घंटे की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होती है। शासन की ओर से इसका सीधा आदेश अभी तक जारी नहीं किया गया है। इसकी जगह शासन ने इसकी एडवायजरी जारी की थी।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को 2160 नए संक्रमित मिले, 24 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड की स्थिति की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन पूरी सख्ती से कराया जाए। हर जिले में कोविड केयर सेंटरों को मजबूत किया जाए।

उत्तराखंड में कोरोना : कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर एम्स ऋषिकेश में ओपीडी सेवाएं बंद

प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थानों को बंद किया जाए। राज्य की सीमाओं पर पूरी गंभीरता से चेकिंग की जाए। प्रदेश में आने वाले दूसरे राज्यों के लोगों को आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट के बिना अनुमति न दी जाए। 

प्रवासियों के लिए शुरू होगा पंजीकरण

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड वापस आने वाले प्रवासी लोगों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था का निर्देश भी जिलाधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पिछली बार के पोर्टल को फिर से शुरू किया जाए। घर लौटने पर प्रवासियों के लिए होम क्वारंटीन अनिवार्य किया जाए। प्रदेश सरकार के मुताबिक अभी प्रवासियों के लौटने का सिलसिला शुरू नहीं हुआ है, लेकिन हालात सामान्य न होने पर यह स्थिति आ सकती है। 

जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने का भी निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए। धरातल पर काम करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स का मनोबल बढ़ाया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, शैलेश बगोली, डॉ पंकज कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed