फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Cases Covid 19 pandemic in Uttarakhand News update 19 April: 24 patients died, 2160 new infected in one day

उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को 2160 नए संक्रमित मिले, 24 मरीजों की हुई मौत

Mon, 19 Apr 2021 06:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Apr 2021 06:34 PM IST
सार

  • बीते 24 घंटे के अंदर उत्तराखंड में 2160  नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, 24 मरीजों की मौत हुई। आज 532 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 18864 हो गई है।

विज्ञापन
Coronavirus Cases Covid 19 pandemic in Uttarakhand News update 19 April: 24 patients died, 2160 new infected in one day
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में आज सोमवार को कुछ राहत मिली, लेकिन मृतक मरीजों की संख्या बढ़ी है। बीते 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 2160  नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, 24 मरीजों की मौत हुई। आज 532 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 18864 हो गई है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 26 हजार 193 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख दो हजार 899 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


देहरादून में कोरोना का सितम: सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन और दवाएं तो हैं, पर बेड नहीं
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 28170 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 649 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 461, नैनीताल में 322, ऊधमसिंह नगर में 224, पौड़ी में 114, टिहरी में 142, रुद्रप्रयाग में 32,  पिथौरागढ़ में 4, उत्तरकाशी में 89, अल्मोड़ा में 79, चमोली में 22, बागेश्वर में 7 और चंपावत में 15 संक्रमित मिले। वहीं, चार नए कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 90 पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार : 11 संतों समेत 634 कोरोना पॉजिटिव, केवल आईआईअी रुड़की में मिले 71 संक्रमित

प्रदेश में अब तक 1892 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से रिकवरी रेट 81.54 फीसदी पहुंच गया है। 

बीते एक हफ्ते में ऐसे बिगड़े हालात

कोरोना की दूसरी लहर उत्तराखंड में और भी भयावह होती जा रही है। प्रदेश में एक हफ्ते के अंदर जितनी तेजी से मरीजों की संख्या और सक्रिय मामले बढ़े हैं, उतनी ही तेजी से संक्रमितों का रिकवरी रेट गिरा है। एक हफ्ते पहले जहां 13 अप्रैल को मरीजों का रिकवरी रेट 88.24 फीसदी था वो अब घटकर 81.54 फीसदी ही रह गया है। वहीं बीते एक हफ्ते में एक्टिव केस की संख्या भी दोगुनी हो गई है। 

अप्रैल      मरीज       ठीक हुए   एक्टिव केस    मौत      रिकवरी रेट
13            1925        405          9353          13        88.24%
14           1953         483        10770          13        87.16%
15           2220         397         12484          09         85.83%
16           2402        1080        13546          17         85.01%
17           2757         802          15386         37        83.74%
18          2630         708          17293          12         82.53%
19          2160         532         18864           24         81.54%

नर्सिंग कॉलेज पौड़ी की 37 छात्राएं कोरोना संक्रमित

पौड़ी नर्सिंग कॉलेज में 37 छात्राएं कोरोना संक्रमित हो गई हैं। सभी छात्राओं को आइसोलेट कर लिया गया है। संक्रमित छात्राओं की हालत अभी ठीक है। कॉलेज में विगत शुक्रवार को तीन छात्राएं व एक स्टाफ कोरोना संक्रमित मिले थे, जिसके बाद कॉलेज में अध्ययनरत 60 छात्र- छात्राओं व स्टाफ में शामिल 20 लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया गया था। जिसके बाद कॉलेज की 37 छात्राएं कोरोना संक्रमित मिलीं। 

एसबीआई हिंडोलाखाल दो दिन के लिए बंद
देवप्रयाग के हिंडोलाखाल में स्थित एसबीआई शाखा प्रबंधक और कर्मी के पॉजिटिव आने पर बैंक को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, कांडाधार क्षेत्र में एक महिला के पॉजिटिव आने पर उसे होम आइसोलेट किया गया है। जबकि मूल्यागांव में कोरोना संक्रमित की तबीयत खराब होने पर उसे कोविड अस्पताल श्रीकोट भेजा गया है। इधर, सोमवार को सीएचसी प्रभारी डा. अमित चौहान को कई लोगों ने नरेंद्रनगर अस्पताल से फरार एक कोरोना संक्रमित के हिंडोलाखाल में दिखाई देने की सूचना दी। जिस पर उन्होंने हिंडोलाखाल थाने को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना गलत निकली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed