हरिद्वार को मिला उच्चस्तरीय सुविधा युक्त कोविड अस्पताल, बाबा रामदेव और सीएम तीरथ ने किया लोकर्पण
पावनधाम में 150 बेड का अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्र मरीजों के लिए खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के लोकार्पण के बाद पीएएस सिस्टम के माध्यम से कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। इसके लिए जिला मुख्यालयों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पावनधाम में 150 बेड के अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्र, प्रीपेड एंबुलेंस सर्विस, ऑक्सीजन डिपो और कोविड हेल्पलाइन पोर्टल का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार और पतंजलि योगपीठ के सहयोग से संचालित होने वाला यह अस्पताल एक आदर्श स्थापित करेगा। आईडीपीएल ऋषिकेश और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भी 500-500 बेड के अस्थायी अस्पताल तैयार किए जाएंगे। डीआरडीओ की मदद से अगले कुछ दिनों में 19 मीट्रिक टन क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
पावनधाम में 150 बेड का अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्र मरीजों के लिए खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के लोकार्पण के बाद पीएएस सिस्टम के माध्यम से कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। इसके लिए जिला मुख्यालयों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं।
हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है। इसका सकारात्मक जवाब मिला है। उन्होंने कहा कि अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 140 बेड, 10 इमरजेंसी बेड, चार बाइपैप मशीन और 10 वेंटिलेटर बाइपैप के साथ, निशुल्क दवाएं, पैथोलॉजी जांच की सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी। 80 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, पीएएस सिस्टम, 15 मल्टी पैरामॉनीटर और ऑक्सीजन स्पोर्ट भी उपलब्ध है।
योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि योगपीठ अस्पताल में मेडिकल स्टॉफ और सफाईकर्मियों की फीस, आवासीय व्यवस्था, भोजन, फल और सूखे मेवे, मेंटेनेंस आदि व्यवस्थाएं मुहैया कराएगा। पतंजलि के योग प्रशिक्षक मरीजों को योग प्राणायाम, ध्यान, काउंसिलिंग और मनो चिकित्सा थेरेपी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगे। वहीं, अस्पताल में मंत्रोच्चारण पठनीय सामग्री भी उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को कोविड से लड़ने में मानसिक मजबूती मिलेगी। मरीजों में तनाव को दूर करने के लिए शिरोधारा, बस्ती कर्म आदि कराया जाएगा। सरकार के साथ मिलकर कोरोना की इस लड़ाई में पूरा सहयोग दिया जायेगा। आचार्य बालकृष्ण ने इस संकट के समय में एक-दूसरे के सहयोग को समय की मांग बताया। मौके पर शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मेयर अनीता शर्मा, डीएम सी रविशंकर, सीएमओ डॉ. एसके झा उपस्थित रहे।
हेल्पलाइन पोर्टल पर मिलेेगी यह सुविधा
हरिद्वार कोविड हेल्पलाइन पोर्टल www.hch.life पर जरूरतमंदों को अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर आदि की रियल टाइम सूचना मिलेगी।