फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand news : after found six jamati, rudrapur village seal

Uttarakhand Lockdown : जमातियों के पकड़े जाने के बाद रुद्रपुर का जयनगर गुजर खत्ता गांव सील, पूरी आबादी होम क्वारंटीन

Sat, 04 Apr 2020 09:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand news : after found six jamati, rudrapur village seal
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : File Photo
रुद्रपुर के दिनेशपुर के जयनगर गुजर खत्ता में छह जमातियों के पकड़े जाने के बाद गांव को सील कर दिया गया है। एहतियातन गांव के सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की टीम गांव पर नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को दिनेशपुर के जयनगर गुजर खत्ते में छह जमाती पकड़े गए थे। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने सभी को पकड़कर ब्लड सैंपल जांच को भेजकर सभी को क्वारंटीन कर दिया। इसके बाद से ही गांव में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया पूरे गांव को सील कर लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। लोगों पर हर पल नजर रखी जा रही है।

ऑस्ट्रेलिया से लौटे युवक को आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती

रुद्रपुर जिला अस्पताल में शनिवार सुबह एक और युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। युवक करीब एक पखवाड़ा पहले ऑस्ट्रेलिया से लौटा था। इससे पूर्व उसे बाजपुर में 14 दिन क्वारंटीन किया गया था, लेकिन घर भेजने के बाद उसे दोबारा खांसी और बुखार की शिकायत हो रही थी।

रुद्रपुर जिला अस्पताल में डॉ. गौरव अग्रवाल ने जांच के बाद उसे आइसोलेट किया। उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी लैब भेज दिया है l जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में अब छह जमातियों समेत सात लोग भर्ती हैं। जमातियों की रिपोर्ट आज देर शाम आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed