फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: MP Anil Baluni Send Oxygen Cylinder Truck to Uttarakhand from Gujarat

उत्तराखंड में कोरोना: सांसद बलूनी ने की पहल, गुजरात से भेजा ऑक्सीजन सिलिंडरों का ट्रक

Thu, 06 May 2021 10:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 May 2021 10:52 PM IST
सार

शुक्रवार तक ऑक्सीजन सिलिंडर का ट्रक देहरादून पहुंच जाएगा। वहीं, सीएस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर ऑक्सीमीटर या दवाओं की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: MP Anil Baluni Send Oxygen Cylinder Truck to Uttarakhand from Gujarat
सांसद अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संकट के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडरों की जरूरत को पूरा करने के लिए राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी सामने आए हैं। वह अपने निजी प्रयासों से गुजरात से एक ट्रक ऑक्सीजन सिलिंडर उत्तराखंड भेज रहे हैं। शुक्रवार तक ऑक्सीजन सिलिंडर का ट्रक देहरादून पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बलूनी ने अपने फेसबुक पर जानकारी दी कि उनकी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से कोरोना के विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने मरीजों की संख्या के अनुपात में ऑक्सीजन सिलिंडरों की भारी आवश्यकता बताई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध होने पर उन्हें निरंतर रिफिल करके अधिकतम रोगियों की सेवा की जा सकती है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: टूटे सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में  8517 नए संक्रमित मिले, 151 की मौत, एक्टिव केस 62 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूनी ने लिखा कि मैंने निजी संबंधों और मित्रों के सहयोग से एक ट्रक ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की है। यह ट्रक बुधवार को कच्छ (गुजरात) से चल चुका है, जो बृहस्पतिवार रात या शुक्रवार की सुबह तक देहरादून पहुंच जाएगा। उन्होंने लिखा कि इस क्रम में विदेश के कुछ मित्रों ने पल्स ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध कराए हैं।

साथ ही सांसद निधि से क्रय किए जाने वाले कंसंट्रेटर भी शीघ्र ही राज्य सरकार को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, मुझे आशा और विश्वास है कि आपकी हमारी भागीदारी और सहयोग से हम कोरोना को पराजित कर देंगे। हर एक जीवन महत्वपूर्ण है। आप सभी सेवा और सहयोग करते हुए अपना ध्यान रखें।

एक्शन में सीएस, कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए

कोरोना से लड़ने के बाद लौटे मुख्य सचिव ओम प्रकाश बृहस्पतिवार को एक्शन में नजर आए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर ऑक्सीमीटर या दवाओं की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने अधिकारियों को दवाओं एवं ऑक्सीमीटर आदि की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोविड के प्रसार को रोकने हेतु एनफोर्समेंट पर भी फोकस करने के निर्देश दिए। कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से चेक किया जाए, ताकि उनकी ट्रेसिंग सुनिश्चित की जा सके। बॉर्डर चेक पोस्ट पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों की लगातार मॉनिटरिंग कर टेली कन्सल्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद मुख्य सचिव ने विभिन्न प्रदेश के विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों के उच्चाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात कर उनकी समस्याओं के विषय में जाना। उन्होंने प्राइवेट अस्पताल संचालकों को ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर की आपूर्ति का आश्वासन देते हुए कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाए जाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर के लिए उपलब्ध कराए गए फॉर्मेट में प्रतिदिन का डाटा दिया जाए, ताकि आवश्यकता के अनुसार रेमडेसिविर उपलब्ध कराया जा सके।

रियल टाइम डाटा अपलोड करें अस्पताल
मुख्य सचिव ने कहा कि अस्पतालों को पोर्टल पर रियल टाइम डाटा अपलोड करने के साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट हेतु प्रोटोकॉल के अनुसार उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अस्पतालों हेतु जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किए जाने की भी बात कही। इससे आमजन को किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करने में सुविधा होगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव अमित नेगी, सचिन कुर्वे, राधिका झा, सौजन्या सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed