फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Mobile ATM service Will Provide In Dehradun Lockdown Area

Lockdown Uttarakhand: देहरादून में शहर के तीन और होटलों का अधिग्रहण, लॉकडाउन हुए क्षेत्रों में जाएगा मोबाइल एटीएम

Tue, 07 Apr 2020 11:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Apr 2020 11:56 PM IST
सार

  • मेडिकल स्टाफ व लोगों के लिए शहर के तीन और होटलों का अधिग्रहण
     

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Mobile ATM service Will Provide In Dehradun Lockdown Area
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून में लोगों को पैसे निकालने में परेशानी न हो और उन्हें कॉलोनियों से बाहर न जाना पड़े इसके लिए मोबाइल एटीएम की सुविधा दी जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिन क्षेत्रों को हाल में पूर्ण लॉकडाउन किया गया है, उनमें एटीएम आदि भी बंद कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में लोगों की जरूरतों को समझते हुए प्रशासन की ओर से वहां पर पंजाब नेशनल बैंक के मोबाइल एटीएम की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल भगत सिंह कॉलोनी के निवासियों के अनुरोध पर यह व्यवस्था उनके क्षेत्र में की जा रही है।
विज्ञापन


राहत शिविरों में रह रहे लोगों की कराई गई काउंसिलिंग
दो सप्ताह से ज्यादा समय से राहत शिविरों में रह रहे लोगों की प्रशासन ने मंगलवार को काउंसिलिंग कराई। इस दौरान कई लोगों को मेडिकल सलाह और उनका परीक्षण भी किया गया। वर्तमान में जिले के अंदर 26 राहत शिविर हैं, जिनमें 578 लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग लॉकडाउन के पहले देहरादून आए थे। लेकिन, आदेश होने के बाद फिर अपने घर नहीं जा सके हैं। ऐसे में कुछ लोग परेशान हो रहे हैं। इस परेशानी को हल करने के लिए भी प्रशासन के निर्देश पर उनकी काउंसिलिंग कराई गई। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन हर ओर निगाह बनाए हुए हैं। लगातार लोगों की मदद की जा रही है। इस कड़ी में मंगलवार को 4644 भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इसके अलावा 11 सौ से अधिक लोगों को राशन वितरित किया गया।

मेडिकल स्टाफ व लोगों के लिए शहर के तीन और होटलों का अधिग्रहण

शहर के तीन और होटलों को क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए अधिग्रहित किया गया है। इन होटलों में चिन्हित संक्रमित व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्यवेक्षण में रखा जाएगा। इसके अलावा कुछ होटलों में अस्पतालों के मेडिकल स्टाफ को भी रखा जाएगा।

अभी तक जिले में लगभग 30 से ज्यादा सरकारी और प्राइवेट भवनों को क्वारंटीन सेंटर व राहत शिविर के रूप में अधिग्रहित किया जा चुका है। जिले में लगभग साढ़े तीन हजार लोगों को क्वारंटीन करने के लिए बेड की व्यवस्था कर चुका है। इसी कड़ी में सहारनपुर रोड के होटल वॉयसराय इन जिसमें 29 कमरे, जीएमएस रोड के होटल स्काइ स्केपरस में 37 कमरे और होटल दून कैसल के 20 कमरों को प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए जा रहे हैं।

इधर, प्रशासन के मुताबिक शहर के एक बड़े अस्पताल को भी कोविड19 अस्पताल के रूप में चिन्हित किया जा रहा है। चूंकि, इस अस्पताल में सिर्फ कोरोना मरीजों और संदिग्धों को इलाज किया जाना है तो इनके मेडिकल स्टाफ भी घर नहीं जा सकते हैं। लिहाजा, इस अस्पताल के मेडिकल स्टाफ को भी इन्हीं होटल में ठहराया जाएगा। इससे पहले दून अस्पताल के डॉक्टरों को भी अलग से होटल में ही ठहराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed