फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: new patients in 24 hours

Coronavirus in Uttarakhand : सोमवार को सामने आए कोरोना संक्रमण के 243 नए मामले, 09 की हुई मौत

Tue, 17 Nov 2020 05:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Nov 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: new patients in 24 hours
- फोटो : PTI

उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 243 नए मामले सामने आए। जबकि 441 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 09 की मौत हुई। अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 68458 हो गया है।इनमें से 62555 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में 4184 केस एक्टिव हैं और 1116 की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी वेव का न करें इंतजार, बरतें सावधानी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश कोविड-19 कम्युनिटी टास्क फोर्स के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को निशुल्क मास्क वितरित किए गए। जिसके तहत करीब 600 लोगों को मास्क बांटे गए। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने कहा कि कोरोना की दूसरी वेव का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इसके लिए अभी से अधिकाधिक सावधानी बरती जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जनमानस को कपड़े के मास्क का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि ऐसे मास्क को धोने के बाद इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क न पहनने वालों पर सीसीटीवी से निगरानी

गोपेश्वर की नगर पंचायत नंदप्रयाग में मास्क न पहनने वालों और गंदगी फैलाने वालों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही पूरे नगर में जगह-जगह लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। जिनके जरिए चेतावनी दी जाएगी, साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी। 

नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने बताया कि नगर के सभी वार्डों के मुख्य चौराह पर लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। नगर में पहले ही सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं। इनका कंट्रोल रूम नगर पंचायत कार्यालय में बनाया गया है। सोमवार को उन्होंने कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया।

हिमानी वैष्णव ने बताया कि बिना मास्क पहनकर घूमने वाले और नगर में गंदगी फैलाने वालों पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। साथ ही उनको लाउडस्पीकर से चेतावनी दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही नगर पंचायत की जरूरी योजनाओं के साथ ही आवश्यक सूचना भी  इन लाउडस्पीकरों से दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed