Coronavirus in Uttarakhand : दून में फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, रोजाना सामने आ रहे 100 से अधिक मरीज
- जिले में एक हफ्ते से रोजाना 100 से अधिक सामने आ रहे मरीज
- सोमवार को जिले में 107 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछेक दिन छोड़ दें तो जिले में पिछले लगभग एक हफ्ते से 100 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई है।
जिला प्रशासन ने लोगों से कोरोना संक्रमण को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
सोमवार को जिले में 107 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह सोमवार शाम तक जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 19074 हो गई।
इनमें 17260 मरीज उपचार के वाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में 993 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा जिले में सोमवार को जांच के लिए कुल 1932 सैंपल भेजे गए।
196 आईसीयू बेड खाली
कोरोना के मरीजों के लिए जिले के विभिन्न अस्पतालों में सोमवार शाम तक 196 आईसीयू बेड खाली थे। वहीं, जिले में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल न करने पर सोमवार को 118 लोगों के चालान किए गए।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर अब पहले से भी ज्यादा सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है।
इसलिए जब भी घर से बाहर निकलें मास्क, फेस कवर और हाथों को साबुन और पानी से नियमित तौर पर अच्छी तरह धोएं। उन्होंने जनमानस से अनुरोध किया कि सामाजिक दूरी के मानकों को अपनाते हुए मास्क का उपयोग करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.