फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 530 new patients found in 24 hours, death of infected cross 1200

Corona in Uttarakhand: 24 घंटे में 530 नए मरीज मिले, संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 1200 पार

Fri, 27 Nov 2020 09:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Nov 2020 09:47 PM IST
सार

  • कुल संक्रमितों की संख्या 73527 पहुंची, ठीक होने वालों की संख्या 66855 हुई

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 530 new patients found in 24 hours, death of infected cross 1200
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा 1200 पार हो गया है। बीते 24 घंटे के भीतर में पांच कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। वहीं, 530 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 73527 हो गई है। इसमें ठीक होने वालों की संख्या 66855 है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 12492 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैदानी जिलों के साथ पर्वतीय जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 168 लोग संक्रमित पाए गए। नैनीताल में 69, चंपावत में 45, हरिद्वार में 43, पौड़ी में 40, चमोली में 38, ऊधमसिंह नगर में 33, पिथौरागढ़ में 25, अल्मोड़ा में 22, रुद्र्रप्रयाग में 20, टिहरी में 11, उत्तरकाशी व बागेश्वर जिले में आठ-आठ संक्रमित मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: कोरोना संक्रमित एनआईटी श्रीनगर के निदेशक प्रो. एसएल सोनी का निधन
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में तीन दिनों में 27 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। दो दिन से मृतकों की संख्या 10 से अधिक थी। शुक्रवार को पांच मरीजों ने दमतोड़ा है। इसमें एचएनबी बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में एक, एम्स ऋषिकेश में एक, मैक्स हॉस्पिटल में एक, जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में एक और जिला अस्पताल चंपावत में एक कोरोना मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा 1201 पहुंच गया है। वहीं, 391 मरीजों को ठीक होेने के बाद घर भेजा गया है। 

नवंबर में अब तक 10 हजार से ज्यादा मामले आ चुके हैं सामने 

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। नवंबर में अब तक 10 हजार से अधिक ज्यादा संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 173 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या में भी 800 की बढ़ोतरी हुई है। 

त्योहारी सीजन के बाद ठंड बढ़ने के कारण कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ने का खतरा बना हुआ है। नवंबर में ही अब तक 10669 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। 31 अक्तूबर को प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 62328 थी। जो बढ़ कर 73 हजार पार कर गई है।

वहीं, सक्रिय मरीज भी 3883 से बढ़ कर 4682 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए सरकार ने 38 डेडिकेट कोविड अस्पताल और 420 कोविड केयर सेंटर बनाए हैं। इनमें कोरोना मरीजों के इलाज के लिए लगभग 25 हजार से अधिक आइसोलेशन बेड की व्यवस्था है। 

स्वास्थ्य सचिव अमित सिंह नेगी का कहना है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर है। जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमित मामले भी बढ़ रहे हैं। कोरोना की आने वाली स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश में व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

वर्तमान में 4682 सक्रिय मरीज अस्पताल व होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए सरकार व विभाग की तरफ से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को सतर्क और जागरूक करने की जरूरत है। 

राज्यपाल की हालत सामान्य, शनिवार को हो सकती हैं डिस्चार्ज

एम्स ऋषिकेश में भर्ती राज्यपाल बेबीरानी मौर्य अब पूर्ण स्वस्थ हैं। उनके स्वास्थ के मद्देनजर एम्स अस्पताल प्रशासन अब उन्हें डिस्चार्ज करने की योजना बना रहा है। उन्हें शनिवार को डिस्चार्ज किया जा सकता है।

कोविड 19 उपचार के लिए एम्स में भर्ती राज्यपाल का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर स्थिति में है। एम्स में भर्ती होने के बाद उन्हें उपचार के दौरान किसी भी प्रकार का कोविड19 का कोई नया लक्षण विकसित नहीं हुआ है। संक्रमित होने के बाद राज्यपाल को 23 नवंबर को उपचार के लिए भर्ती किया गया था।

एम्स के 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नियमिततौर से निगरानी रख रही हैं। डीन (हॉस्पिटल अफेयर्स) प्रोफेसर यूबी मिश्रा ने बताया कि राज्यपाल अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनके कोविड19 से संबंधित सभी मानक सामान्य हैं।

उन्होंने बताया कि महामहिम में कोविड के लक्षण विकसित हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं। ऐसे में सरकार की गाइडलाइन के तहत उन्हें अब डिस्चार्ज किया जा सकता है। प्रो. मिश्रा ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में लगभग पूर्ण सुधार को देखते हुए उन्हें एक-दो दिनों के भीतर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed