फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: Covid 19 positive NIT Director Profesor SL Sony passes away

Corona in Uttarakhand: कोरोना संक्रमित एनआईटी श्रीनगर के निदेशक प्रो. एसएल सोनी का निधन

Fri, 27 Nov 2020 06:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Nov 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: Covid 19 positive NIT Director Profesor SL Sony passes away
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के निदेशक प्रो. श्याम लाल सोनी (63) का एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने की वजह से वे 18 नवंबर से एम्स ऋषिकेश में भर्ती थे। एनआईटी के कुलसचिव डा. पीएम काला ने उनके निधन की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


प्रो. सोनी ने सात नवंबर 2017 को एनआईटी श्रीनगर गढ़वाल के निदेशक का पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वे मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। 37 साल तक अध्यापन कर चुके प्रो. सोनी के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में 110 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। उनके नाम तीन पेटेंट भी हैं।  
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : एम्स में भी राज्यपाल बेबीरानी मौर्य की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से जयपुर निवासी प्रो. सोनी अगस्त 2018 में कैंसर से ग्रस्त हो गए थे। इलाज के बाद वे कैंसर जैसी बीमारी को हराकर काम पर लौटे थे। इस बीच वे एनआईटी के सेटेलाइट कैंपस से कामकाज देखते रहे। लेकिन इसी साल अगस्त महीने से श्रीनगर में बैठने लगे। 

18 नवंबर की रात उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। जांच में वे कोरोना संक्रमित निकले। उपचार के दौरान उन्होंने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। प्रो. सोनी की एनआईटी उत्तराखंड का स्थायी परिसर बनाने की ख्वाहिश अधूरी रह गई। वे अकसर कहा करते थे कि अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले सुमाड़ी में परिसर बनाकर जाएंगे। 

चमोली में तीन दिनों के लिए स्कूलों का संचालन किया बंद 

चमोली जिले के तीन विद्यालयों में एक-एक छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने पर विद्यालयों को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय परिसर को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए हैं।

राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर, ग्वाड़ देवलधार और साबरीसैंण में छात्रों के सैंपल लिए गए थे। तीनों विद्यालयों में एक-एक छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिसके बाद विद्यालयों को बंद करवा दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी ने बताया कि छात्रों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर विद्यालयों को तीन दिनों तक के लिए बंद कर दिया गया है। विद्यालय परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के बाद ही विद्यालयों का संचालन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed