फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 516 new infected Reported, 13 patients died

Corona In Uttarakhand: बुधवार को 516 नए संक्रमित मिले, 13 मरीजों की हुई मौत

Wed, 02 Dec 2020 11:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 516 new infected Reported, 13 patients died
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर 516 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 13 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसी दौरान 473 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को 14606 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में 194, अल्मोड़ा में 33,  बागेश्वर में तीन, चमोली में 17, चंपावत में 16, हरिद्वार में 68, नैनीताल में 67, पौड़ी में 20, पिथौरागढ़ में 26, रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी में 10, ऊधमसिंह नगर में 47 और उत्तरकाशी में आठ संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन



बता दें कि अब तक 1251 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 68838 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 4995 एक्टिव केस हैं।

चमोली की प्रवेश सीमा पर फिर से कोविड टेस्ट शुरू

चमोली जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले बाहर से आने वालों के टेस्ट शुरू कर दिए हैं। पहले दिन 433 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। गौचर में बैरियर लगाकर लोगों के टेस्ट लिए जा रहे हैं। 

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर चमोली जिले की प्रवेश सीमा गौचर में बैरियर लगा दिया गया है। यहां पर चिकित्सक, पुलिस और शिक्षकों की तैनाती की गई है। जिले में आने वाले हर व्यक्ति की पूरी जानकारी ली जा रही है और सभी का ट्रूनॉट और एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है।

दरअसल, जिले में इन दिनों पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। लोग औली सहित अन्य जगह घूमने आ रहे हैं। वहीं शादी समारोह के चलते बाहर रहने वाले जिले के लोग भी आ रहे हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति पहले से संक्रमित हो, तो उससे अन्य लोग भी संक्रमित हो सकते हैं।

बेड़ीनाग में एक शिक्षक और दो छात्राएं कोरोना संक्रमित

सीमांत जिले में हर रोज कोविड मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पिथौरागढ़ जिले में कोविड के 13 नए मरीज मिले। बेड़ीनाग में एक शिक्षक और दो छात्राओं के कोविड संक्रमित मिलने पर स्कूल को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अब जिले में कोविड के एक्टिव केसों की संख्या 199 हो गई है।

नायब तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि बंदीगृह में छह माह से बंद कैदी भी कोविड पॉजिटिव मिला है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार था। वह जिला अस्पताल में इलाज करवा रहा था। इधर बेड़ीनाग क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षक और कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली दो छात्राएं भी कोविड पॉजिटिव मिली हैं।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि शिक्षक और दोनों छात्राओं को होम क्वारंटीन किया गया है। संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। बीईओ तरुण पंत ने बताया कि स्कूल को तीन दिन के लिए बंद कर दिया है।

अब जिले में कोविड के एक्टिव केसों की संख्या 199 हो गई है। कुल 1884 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी जगहों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed