फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 388 new infected found in 24 hours, five patients died

Coronavirus in Uttarakhand: 24 घंटे में 388 नए संक्रमित मिले, पांच मरीजों की मौत 

Wed, 04 Nov 2020 10:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Nov 2020 10:01 PM IST
सार

  • 63585 हुई कुल संक्रमितों की संख्या, 270 मरीज किए गए डिस्चार्ज

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 388 new infected found in 24 hours, five patients died
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में पांच कोरोना मरीजों की मौत हुई और 388 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 63585 हो गई है। इसमें 58221 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 270 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 11444 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। आज देहरादून जिले में सबसे अधिक 121 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 40, ऊधमसिंह नगर में 40, पौड़ी में 37, नैनीताल में 36, चमोली में 25, रुद्रप्रयाग में 24, पिथौरागढ़ में 23, अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर में 11, उत्तरकाशी में सात, टिहरी में सात, चंपावत जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Unlock 6.0 in Uttarakhand: श्रीनगर में तीन शिक्षक निकले कोरोना संक्रमित, तीन स्कूल बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में पांच संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में तीन, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक, एचएनबी बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में एक मरीज ने दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 1038 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 3818 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 91.56 प्रतिशत है और संक्रमण की दर छह प्रतिशत से नीचे आ गई है।

कोरोना काल में दो लाख से अधिक काढ़ा सुरक्षा किट दी




कोरोना काल में आयुष विभाग ने दो लाख से अधिक काढ़ा सुरक्षित किट बांटी हैं। यह जानकारी आयुष विभाग की समीक्षा के दौरान आयुष मंत्री हरक सिंह रावत ने साझा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग को निर्देश दिए कि लोगों को योग, प्राणायाम और डाइट चार्ज को लेकर जागरूक किया जाए। इसके लिए विभाग कार्यक्रम आयोजित किए।

उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान आयुष और होम्योपैथी की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में आयुष विभाग का अपना भवन नहीं है, जिलाधिकारियों के माध्यम से लंबे समय से खाली सरकारी भवनों या स्कूलों में व्यवस्था की जाए। चरक डांडा में अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्थान के लिए जल्द डीपीआर बनाई जाए।

25 आईटीआई हो रही हैं अपग्रेड
सेवायोजन एवं कौशल विकास की समीक्षा में जानकारी दी कि प्रदेश में 25 आईटीआई को अपग्रेड किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इन सभी आईटीआई में प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था के साथ ही प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों के प्रतिभा प्रदर्शन एवं प्रोत्साहित करने के लिए प्रोडक्शन एवं मार्केटिंग की व्यवस्था भी करने को कहा। उन्होंने कहा कि समय एवं परिस्थितियों के साथ आईटीआई के स्वरूप में बदलाव लाना होगा।

श्रम सुधारों से दी गई राहत
श्रम विभाग की समीक्षा में श्रम मंत्री ने पिछले तीन सालों के दौरान श्रम सुधारों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड दुकान और स्थापन अधिनियम में 10 से कम कर्मचारी होने पर पंजीकरण की आवश्यकता नहीं रह गई है। पंजीयन एक बार होगा। नवीनीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। कारखाना अधिनियम 1948 में महिला कर्मकारों को भी कारखानों में तीनों पालियों में कार्य करने की छूट दी गई है। कारखानों के लाइसेंस का नवीनीकरण 10 वर्ष तक करने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed