Corona in Uttarakhand: 349 संक्रमित मिले, दो की मौत, मरीजों की संख्या पहुंची 62 हजार के करीब
- संक्रमित मामलों के साथ प्रदेश में थमी कोरोना से मौतें
- कुल संक्रमितों की संख्या 61915 हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामलों के साथ संक्रमित मरीजों की मौत भी थम गई है। बीते 24 घंटे में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई और 349 मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 61915 हो गई है। त्योहारी सीजन से पहले कोरोना संक्रमण की नतीजे राहत देने वाले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को 11974 सैंपल जांच में निगेटिव मिले हैं। जबकि 349 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। 29 अक्तूबर को जहां तीन माह के बाद एक भी मौत नहीं हुई थी। वहीं शुक्रवार को दो मरीजों की मौत हुई है। संक्रमण के साथ मृत्यु दर भी थम गई है।
यह भी पढ़ें: Unlock-5.0: उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में एक नवंबर से शुरू होगी ओपीडी
देहरादून जिले में सबसे अधिक 78 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 51, पौड़ी में 49, हरिद्वार में 32, रुद्रप्रयाग में 30, उत्तरकाशी में 24, अल्मोड़ा में 19, चमोली में 19, ऊधमसिंह नगर में 15, पिथौरागढ़ में 14, टिहरी में 13, चंपावत में तीन और बागेश्वर जिले में दो संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में दो मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में एक और मैक्स हॉस्पिटल में एक मरीज ने दमतोड़ा है। अब मरने वालों की संख्या 1011 हो गई है। वहीं, 242 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इन्हें मिला कर 56771 मरीज ठीक हो चुके हैं।
सीआईएसएफ कर्मचारी सहित 25 कोरोना संक्रमित
हरिद्वार में सीआईएसएफ का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है। संक्रमित कर्मचारी को कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है। कर्मचारी अगले दस दिनों के लिए आइसोलेशन में रखा जाएगा।
हरिद्वार में शुक्रवार को 25 नए कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों में रुड़की में आठ, हरिद्वार शहर में सात, बहादराबाद में पांच, लक्सर में दो लोग शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जिलों और राज्यों में भी तीन लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके झा ने बताया कि कोविड अस्पताल और सेंटरों से चार संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है। उन्होंने बताया कि 2261 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
वहीं अब कोविड अस्पतालों और सेंटरों में 70 एक्टिव केस भर्ती हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अधिक से अधिक कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है।