Corona in Uttarakhand: 328 संक्रमित मिले, पांच की मौत, मरीजों की संख्या 66 हजार पार
- अब तक 60429 संक्रमित मरीज हो चुके है स्वस्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में पांच मरीजों की मौत और 328 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 66 हजार पार हो गया है। इनमें से 60429 मरीज कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को 11796 सैंपल जांच में निगेटिव आए हैं। जबकि 328 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में सबसे अधिक 130 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 29, ऊधमसिंह नगर में 27, पिथौरागढ़ में 25, नैनीताल में 23, टिहरी में 19, उत्तरकाशी में 18, पौड़ी में 17, चंपावत में 12, बागेश्वर में 11, अल्मोड़ा में नौ, चमोली में सात, रुद्रप्रयाग जिले में एक संक्रमित मामला मिला है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: कोविड वैक्सीन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा तैयार
प्रदेश में पांच मरीजों की मौत हुई है। इसमें दून मेडिकल कॉलेज में दो, सेना अस्पताल पिथौरागढ़ में एक, सिनर्जी हॉस्पिटल में एक, एम्स ऋषिकेश में एक मरीज ने दम तोड़ा है। कोरोना से मृतकों की कुल संख्या 1080 हो गई है। वहीं, 505 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर कुल 60429 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 3955 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।
रुड़की में कोविड नियम तोड़ने पर 22 का चालान
रुड़की में त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़भाड़ के चलते कोविड नियमों की अनदेखी की जा रही है। नियम का पालन कराने के लिए पुलिस ने बाजारों में अभियान चलाया। साथ ही नियम का पालन न करने पर 22 दुकानदारों व लोगों चालान किया। सख्त निर्देश दिए कि उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
त्योहारों पर बाजारों में खरीदारी के लिए लगातार भीड़ जुट रही है। भीड़ जुटने के साथ ही कोविड नियमों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। दुकानदार और लोग शारीरिक दूरी और मॉस्क लगाने का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है।
इसे देखते हुए मंगलवार की शाम को सिविल लाइंस और गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बीटी गंज, मेन बाजार और सिविल लाइंस बाजार में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मास्क न लगाने पर 22 दुकानदारों व लोगों का चालान करते हुए जुर्माना लगाया।
पुलिस ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि वह शारीरिक दूरी नियम का पालन करें। ऐसा नहीं करने पर केस दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस लगातार नियमों का पालन करा रही है।