फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Uttarakhand is the fifth state in the country in recovery rate

कोरोना : रिकवरी दर में उत्तराखंड देश का पांचवां राज्य, मरीजों के ठीक होने की दर 80 प्रतिशत से अधिक

Sat, 04 Jul 2020 03:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 Jul 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Uttarakhand is the fifth state in the country in recovery rate
फाइल फोटो - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर में उत्तराखंड देश का पांचवां राज्य है। कोरोना काल के 110 दिनों में पहली बार प्रदेश की रिकवरी दर 80 प्रतिशत से ऊपर पहुंची है। टिहरी जिला रिकवरी दर में फिर से प्रदेश में पहले स्थान पर आ गया है। टिहरी की रिकवरी दर 96 प्रतिशत है। वहीं सबसे कम पौड़ी जिले की रिकवरी दर 65 प्रतिशत है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में शुक्रवार को 64 कोरोना संक्रमित मिले, 3000 पार पहुंची मरीजों की संख्या
विज्ञापन


देश में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर लगभग 60 प्रतिशत है। वहीं, उत्तराखंड की रिकवरी दर 80 प्रतिशत से ज्यादा है। पूरे देश में रिकवरी दर में उत्तराखंड की स्थिति पांचवें स्थान पर है। दूसरे राज्यों से प्रवासियों के लौटने से जिस तेजी के साथ संक्रमित मामले बढ़े हैं। अब उसी तेजी के साथ संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट रहे हैं। सक्रिय मामलों में ठहराव की स्थिति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में कोरोना को नियंत्रण करने में बड़ी सफलता मिली है। रिकवरी दर 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है। डॉक्टरों व सर्विलांस का काम देख रहे अधिकारियों व कर्मचारियों ने अच्छा काम किया है। उसी का परिणाम है कि आज देश के हालत देेखें और उत्तराखंड की तुलना करें तो हम बेहतर स्थिति में हैं। - त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

रिकवरी दर

जिला     -        रिकवरी दर प्रतिशत में
टिहरी            96
पिथौरागढ़        92
रुद्रप्रयाग         91
अल्मोड़ा         87
बागेश्वर           87
हरिद्वार           85
चमोली           84
चंपावत           82
देहरादून          79
उत्तरकाशी        79
यूएस नगर        77
नैनीताल          67
पौड़ी              65
 

13 जवानों समेत जिले में 21 लोगों को कोरोना

देहरादून जिले में शुक्रवार को आईटीबीपी के छह और सेना के सात जवानों समेत 21 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमित मरीजों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। सीएमओ डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि छत्तीसगढ़, चेन्नई, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बंगाल आदि जगह से हाल ही में कुछ सेना के जवान लौटे थे।

एहतियातन सभी को क्वारंटीन कर सैंपल लिए गए थे। जांच में अब इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन सात जवानों में शुक्रवार को संक्रमण की पुष्टि हुई, उन्हें गढ़ी कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा दिल्ली से लौटे आईटीबीपी के जवानों को सीमाद्वार स्थित आइटीबीपी परिसर के बाहर के एक क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।

उनमें से छह जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके साथियों में भी पहले संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि एम्स ऋषिकेश की एक नर्सिंग अधिकारी, अफगानिस्तान से लौटे एक युवक, दून अस्पताल में पहले से भर्ती तीन लोगों, मुंबई और गुजरात से लौटे एक-एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन सभी को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। इसके अलावा देहरादून जिले में शुक्रवार को 14 संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी है। 

ढाई करोड़ से सुधरेगी हेल्थ सेक्टर की सेहत 

ढाई करोड़ से हेल्थ सेक्टर की सेहत सुधरेगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को धनराशि जारी कर दी है। इसके तहत एक एडवांस लाफइ सपोर्ट के लिए तथा 5 क्विक रिस्पांस टीम के लिए एंबुलेंस खरीदी जाएगी। इसके अलावा शव ले जाने के लिए भी वाहन खरीदा जाएगा। 

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने यह धनराशि स्वास्थ्य विभाग को जारी की है। नाजुक मामलों में मरीज को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट के लिए एंबुलेंस ली जा रही है। ताकि मरीज के जीवन को बचाया जा सके।

इसी तरह कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने पर क्विक रिस्पांस टीम तुरंत मौके पर पहुंचे, इसके लिए भी पांच एंबुलेंस ली जाएंगी। साथ ही शव ले जाने के लिए भी हेल्थ विभाग के पास वाहन नहीं है, जिसे देखते हुए एक वाहन भी खरीदा जाएगा, ताकि शव को ले जाया जा सके। बताया कि जल्द ही इसका टेंडर किया जाएगा। 

दून में कोरोना के अब तक 734 मामले 

डीएम ने बताया कि जिले में कोरोना के 734 मामले हैं। जिनमें से 100 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि अन्य मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले में 22500 कोरोना टेस्ट हुए हैं। प्रति 10 लाख की आबादी में दून में 14091 लोगों के टेस्ट किए गए हैं। जबकि पहले यह 12 हजार था। दून में डबलिंग रेट 72.6 है, जबकि देश में डबलिंग रेट 24 है। 

मिनरल सेस से दो करोड़ दिए

डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन के पास खनन से मिलने वाले मिनरल सेस भी स्वास्थ्य विभाग को करीब दो करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। जिसके जरिये 04 डिजिटल एक्सरे मशीन, 50-50 छोटे-बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर आदि दिए जाएंगे। इससे भी स्वास्थ्य विभाग को काफी सहूलियत मिलेगी। 

जिले में आज खुले दफ्तर और प्रतिष्ठान 

डीएम ने बताया अब जिले में दो दिन की साप्ताहिक बंदी नहीं होगी। इसके तहत शनिवार को दून के सभी सरकारी एवं निजी दफ्तर, प्रतिष्ठान और दुकानें खुलीं। बताया कि व्यापारियों ने देहरादून और डोईवाला में साप्ताहिक बंदी रविवार रखने का निर्णय लिया है। वहीं, विकासनगर का तहसील बाजार शनिवार तथा ऋषिकेश में साप्ताहिक बंदी बृहस्पतिवार रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed