फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand Latest News: Two More Corona positive Patient Died

Coronavirus: उत्तराखंड में दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत, अब तक 24 की जा चुकी जान

Sun, 14 Jun 2020 09:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Jun 2020 09:35 PM IST
सार

  • कोटद्वार निवासी एक मरीज की एम्स तो उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला की घर पर हुई मौत
  • दोनों ही मरीज की रिपोर्ट मौत के बाद आई पॉजिटिव

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand Latest News: Two More Corona positive Patient Died
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एम्स(अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में तीन व्यक्तियों के सैंपल कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें दो मृतक मरीजों की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


एम्स के जनसंपर्क अधिकारी, हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि गाड़ी घाट, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल बीती 11 जून को लिया गया था। मरीज को एम्स ऋषिकेश में 10 जून को बुखार की शिकायत के चलते भर्ती कराया गया था। साथ ही मरीज को कोरोनरी आर्टरी डिजीज और हाइपरटेंशन की शिकायत भी थी। 13 जून की देर रात को मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 12 जून को ही इलाज के दौरान इनकी मृत्यु हो गई थी। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus: देहरादून में ओएनजीसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश की 42 वर्षीया महिला 13 जून की सुबह एम्स की इमरजेंसी में आई थी। बेहोशी की हालत में आई महिला का 13 जून को ही कोविड सैंपल ले लिया गया था। लेकिन मरीज के तीमारदार डॉक्टरों की सलाह के विरुद्ध मरीज को वापस घर ले गए। 13 जून की रात को जब उनका सैंपल पॉजिटिव आया, तो इस बाबत मरीज के घर वालों को संपर्क कर अवगत कराया गया। लेकिन तब मरीज की मृत्यु उसके घर पर ही हो चुकी थी।

उधर, रामपुर, उत्तर प्रदेश का 23 वर्षीय युवक 13 जून को रामपुर से ऋषिकेश आया था। वह उसी दिन से एक अस्पताल में क्वारंटीन था। उसका सैंपल 13 जून को लिया गया था जो कि देर रात को पॉजिटिव पाया गया है। 

कोरोना संक्रमित के दाह संस्कार के लिए हर जिले में चिन्हित होंगे मैैदान

कोरोना संक्रमित मरीज की मौत होने पर उनके दाह संस्कार के लिए प्रत्येक जिले में अलग से मैदान चिन्हित किए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों को आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी अपने स्तर पर दाह संस्कार मैदान का चयन करेंगे। 

प्रदेश में अब तक 24 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों के दाह संस्कार में विरोध को लेकर सरकार को लगातार शिकायत मिली है। शनिवार को सरकार ने केंद्र सरकार की ओर जारी गाइडलाइन भी जारी की है। 

जिसके अनुसार कोरोना संक्रमित मरीज के शव को परिजनों को नहीं सौंपा जा सकता है। लेकिन परिजनों को बिना शव को छूए देखने और संस्कार की अन्य गतिविधियां करने की इजाजत है। शव को लेकर जाने और दाह संस्कार प्रशिक्षण ग्राउंड कर्मियों के माध्यम से किया जाएगा। जिन्हें पीपीई किट पहनना अनिवार्य होगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को आदेश दिए हैं कि कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत होने पर दाह संस्कार के लिए अलग से मैदान चिन्हित करें।

प्रत्येक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत होने पर उनके दाह संस्कार के लिए अलग से मैदान चिन्हित करने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए गए हैं। 
- युगल किशोर पंत अपर सचिव स्वास्थ्य 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed