फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : tourism business facing loss, asking help from government

उत्तराखंड में कोरोना : चौपट है पर्यटन कारोबार, मदद करो सरकार, पर्यटन मंत्री ने उठाया विशेष राहत देने का मुद्दा

Thu, 03 Jun 2021 09:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 03 Jun 2021 09:41 AM IST
सार

सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि लोग सरकार से विशेष राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : tourism business facing loss, asking help from government
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : एएनआई (File Photo)

विस्तार

कोविड-19 महामारी से चौपट हुए पर्यटन कारोबार से जुड़े व्यवसायियों को राहत देने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को विशेष राहत देने की मांग की।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू: कम संक्रमण वाले इलाकों में चरणबद्ध ढंग से खुलेंगे बाजार
विज्ञापन


उन्होंने सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री के कार्यालय में भेंट की। इस दौरान उन्होंने पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों हो रहे नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि लोग सरकार से विशेष राहत की उम्मीद कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह, सचिव अमित सिंह नेगी, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर व उनके ओएसडी जे सुंदरियाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड : हर दिन दुकानें खोलने पर हो सकता है फैसला, कौशिक ने सीएम से कहा - खोल दिए जाएं अब बाजार

मुख्यमंत्री ने दिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को विशेष राहत देने के लिए अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। यह प्रस्ताव प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा।

छूट और आर्थिक सहायता देकर दी जा सकती है राहत

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार आर्थिक सहायता के साथ विद्युत बिलों व लाइसेंस फीस आदि में छूट देकर राहत दे सकती है। कोरोना की पहली लहर में भी प्रदेश सरकार ने पर्यटन और साहसिक पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता दी थी।

सरकार पर राहत पैकेज का चौतरफा दबाव
प्रदेश सरकार पर राहत पैकेज के लिए केवल पर्यटन सेक्टर से जुड़े लोगों का ही नहीं, अन्य सेक्टर से जुड़े व्यवसायियों का भी दबाव बन रहा है। छोटे व मध्यम श्रेणी के उद्योगों को कोविड कर्फ्यू में नुकसान पहुंचा है।

कोविड महामारी से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े जिन  लोगों को नुकसान हुआ, उसके बारे में अध्ययन करने के लिए अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर सरकार निर्णय लेगी कि उन्हें किस तरह से राहत दी जा सकती है।
- तीरथ सिंह रावत, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed