उत्तराखंड : हर दिन दुकानें खोलने पर हो सकता है फैसला, कौशिक ने सीएम से कहा - खोल दिए जाएं अब बाजार
अब व्यापारी मार्केट खोलने की लगातार मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुए बाजार खोल दिए जाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद अब प्रदेश सरकार हर दिन बाजार खोलने पर विचार कर सकती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बाजार खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिले। कौशिक के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर एक-दो दिन में निर्णय हो सकता है।
उत्तराखंड में कोरोना : प्रदेश के तीन जिलों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम, पौड़ी में है सर्वाधिक
कौशिक ने कहा कि सरकार के अथक प्रयास और व्यापारियों सहित अन्य वर्गों के सहयोग से ही कोरोना की रफ्तार पर अंकुश लगा और केस भी कम हुए, लेकिन बाजार बंद होने के कारण व्यापारियों के सामने भी आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। जब कोरोना के केस बढ़ रहे थे तो व्यापारियों ने खुद ही आगे आकर बाजार बंद करने की पहल की। अब व्यापारी मार्केट खोलने की लगातार मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुए बाजार खोल दिए जाएं। नियमित बाजार खुलने से अनावश्यक भीड़ भी नहीं होगी और लोगों व व्यापारियों को भी सहूलियत मिलेगी तो कोरोना संक्रमण पर भी अंकुश लगेगा।
गांवों में सेवा अभियान पूरी तरह से सफल रहा
वर्चुअल पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि सेवा अभियान के तहत 30 मई को पार्टी के 5762 कार्यकर्ता सात हजार से अधिक गांवों तक सेवा करने पहुंचे। शहरी क्षेत्रों के 907 वार्डों में भी भाजपा पदाधिकारियों ने सेवा कार्य किए। इस दौरान एक लाख 57 हजार 532 मास्क, सैनिटाइजर, 4758 किट, 10 हजार राशन किट, 10500 भोजन किट, 13604 लोगो का थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
अभियान में 5762 कार्यकर्ता, 528 जनप्रतिनिधियों (सांसद, विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत और प्रधान) सहित प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।