फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : todays new positive case update

Coronavirus in Uttarakhand: एक ही दिन में मिले 208 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 716

Fri, 29 May 2020 09:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 29 May 2020 09:56 PM IST
सार

  • नैनीताल में 82 और देहरादून में 59 केस आए। अभी तक के सबसे ज्यादा केस आए सामने

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : todays new positive case update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकॉर्ड टूट गया है। शुक्रवार को देहरादून समेत 11 जिलों में 208 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 716 पहुंच गया है। देहरादून के कुछ संक्रमित मरीजों को छोड़ कर बाकी मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री है। जो दूसरे राज्यों से लौटे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश में एक दिन में 208 संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 1080 नेगेटिव मिले हैं। जबकि 208 संक्रमित पाए गए। नैनीताल जिले में 85 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें 80 लोग गुरुग्राम और दिल्ली से ट्रेन से आए थे। अन्य पांच संक्रमित मरीज दिल्ली और उत्तर प्रदेश के रामपुर से आए हैं।
विज्ञापन



Coronavirus: बाजपुर में क्वारंटीन सेंटर से नौ लोग फरार, अधिकारियों में मचा हड़कंप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून जिले में 64 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें क्वारंटीन किए गए 48 लोगों में संक्रमण मिला है। जबकि दो मरीज एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं। एक सब्जी मंडी के आढ़ती का कर्मचारी, 13 संक्रमित मरीज पहले से कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं। अल्मोड़ा जिले में 21 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें 15 मुंबई, एक गुरुग्राम और एक दिल्ली से आया है। चार संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। बागेश्वर जिले में आठ मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें पांच मुंबई और तीन दिल्ली से लौटे हैं।

हरिद्वार जिले में मुंबई से आए पांच लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। टिहरी जिले में भी मुंबई से आए आठ लोग संक्रमित पाए गए। पौड़ी जिले में तीन संक्रमित मरीज मुंबई और एक गुरुग्राम से आया है। एक मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

रुद्रप्रयाग जिले में दो संक्रमित मरीज दिल्ली से आए थे। ऊधमसिंह नगर जिले में मुंबई से आए चार और पुणे से आए एक व्यक्ति में संक्रमण मिला है। उत्तरकाशी में चार संक्रमित मरीजों में दो दिल्ली, एक मुरादाबाद और एक मुंबई से आया है। पिथौरागढ़ जिले में संक्रमित पाया गया मरीज दिल्ली से आया है।

अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि  पूरे प्रदेश से 1439 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। शुक्रवार को देहरादून से तीन, ऊधमसिंह नगर से आठ, नैनीताल जिले से 10 और पौड़ी से दो संक्रमितों को इलाज के बाद ठीक होने पर घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में 102 मरीज ठीक हो चुके हैं।

कहां कितने मरीज मिले

जिला              मरीज
नैनीताल             85
देहरादून             64
अल्मोड़ा            21
यूएस नगर          05
पौड़ी                05
हरिद्वार             05
उत्तरकाशी         04
बागेश्वर           08
टिहरी              08
रुद्रप्रयाग          02
पिथौरागढ़          01

क्वारंटीन सेंटर में सलाद के साथ चटनी का भी मिलेगा स्वाद

रुड़की में संस्थागत क्वारंटीन किए गए लोगों को खाने में अब सलाद के साथ चटनी का स्वाद भी मिलेगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने कैंटीन में बना खाना चखने के बाद यह निर्देश दिए हैं। कैंटीन में रुड़की के चार क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए 225 लोगों के लिए सुबह का नाश्ता और दो टाइम का भोजन तैयार कराया जा रहा है।

बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की बॉर्डर पर स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके बाद रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली जिले के लोगों को रुड़की और आसपास संस्थागत क्वारंटीन किया जा रहा है। वर्तमान में रुड़की में चार क्वारंटीन सेंटर हैं। यहां लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी बनाए गए नायब तहसीलदार सुरेश पाल सैनी और तहसील नाजिर अनिल कुमार के जिम्मे है। उन्होंने बताया कि लोगों को पौष्टिक और ताजा खाना दिया जा रहा है। साथ ही नाश्ते में हर रोज पोहा, हलवा, बिस्कुट, नमकीन, मट्ठी, फ्राई चावल आदि को अलग-अलग दिन के हिसाब से दिया जा रहा है।

शुक्रवार को इस खाने की गुणवत्ता जांचने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल कैंटीन पहुंचीं। उन्होंने बताया कि खाना अच्छा बनाया जा रहा है, लेकिन खाने के साथ जायका बढ़ाने के लिए सलाद और चटनी परोसने के सुझाव दिए गए हैं। नायब तहसीलदार सुरेश पाल सैनी ने बताया कि शनिवार से सलाद और चटनी भी दी जाएगी।

प्रदेश के चार जिलों में शुरू होगी ट्रू नेट सैंपल जांच

प्रदेश में सैंपलिंग बढ़ाने के लिए जल्द ही चार जिलों में ट्रू नेट सैंपल जांच शुरू की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के पास  मशीनें पहुंच गईं हैं। एक मशीन से 24 घंटे में 80 से 100 सैपलों की जांच हो सकेगी।

आईआईपी दून में आरटीपीसीआर टेस्टिंग माह के अंत तक शुरू हो जाएगी। अपर सचिव युगल पंत ने बताया कि प्रदेश में पांच स्थानों पर इस मशीन से टेस्ट किए जाएंगे। इन मशीनों को रुड़की, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के अस्पतालों में लगाया जाएगा।

उत्तराखंड में स्टेज टू में है कोरोना संक्रमण

प्रदेश में प्रवासियों के आने से कोरोना संक्रमण के मामले तो बढ़े हैं, लेकिन राज्य में अभी संक्रमण स्टेज टू में है। सामुदायिक स्तर पर कोरोना नहीं फैला है। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। अब स्वास्थ्य विभाग के सामने कोरोना संक्रमण को स्टेज थ्री में पहुंचने से बचाने की चुनौती है।

धार्मिक गतिविधियों से रोक हटने की उम्मीद

राज्य सरकार को लॉकडाउन 4.0 के खत्म होने के बाद धार्मिक गतिविधियों पर लगी रोक हटने का इंतजार है। सरकार ने अपने स्तर से तीर्थाटन और पर्यटन की गतिविधियों को सोशल डिस्टेंसिंग के अनुरूप सीमित संख्या में शुरू करने की कार्ययोजना तैयार कर ली है। कें्रद को इस बाबत प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed