Coronavirus in Uttarakhand : कोरोना जांच शुरू हुई तो घरों में ताले लगाकर गायब हुए लोग
जसपुर के मोहल्ला भूप सिंह में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सील की गई गली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बफर जोन में कोरोना जांच होने से पूर्व ही गली के लोग घरों में ताले लगाकर गायब हो गए हैं। डीएम ने मामले की जांच सीएमओ को सौंपी है।
Corona in Uttarakhand: 15 दिन में एक लाख सैंपलों की जांच, संक्रमण दर ने भी पकड़ी रफ्तार
22 अगस्त को मोहल्ला भूप सिंह में कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों की गली से सटी दो गली छोड़कर तीसरी गली सील कर दी थी। विधायक आदेश चौहान ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाकर गली में लगाए अवरोधक हटाने को कहा था।
गली में सन्नाटा
भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने अधिकारियों पर कार्यालय में बैठकर कार्य करने और धरातल का निरीक्षण नहीं कर प्रदेश सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया था। सरकारी अस्पताल की टीम सील की गई गली बफर जोन में घर-घर जाकर लोगों की जांच करती, उससे पहले ही सोमवार की रात से गलीवासी अपने घरों में ताले लगाकर गायब हो गए।
गली में सन्नाटा पसरा है। गलीवासियों का हाल जानने पहुंचे भाजपा नेता पूर्व सांसद प्रतिनिधि शीतल जोशी को गली में कोई नहीं मिला। उन्होंने सीएम के निजी सचिव इवा सहाय को जानकारी दी।
डीएम से भी मामले की जांच कराकर गली से अवरोधक हटाए जाने की मांग की। डीएम रंजना राजगुरु ने फोन पर बताया कि जांच सीएमओ देवेंद्र पंचपाल को सौंपी गई है। वह बुधवार को जांच के लिए जसपुर पहुंचेंगे।