{"_id":"5f5ca9e58ebc3e4d6f27adce","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-today-positive-case-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए अब बढ़ेगा जांच का दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए अब बढ़ेगा जांच का दायरा
Sun, 13 Sep 2020 02:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 13 Sep 2020 02:59 AM IST
सार
- अब रोजाना हो रही औसतन 10 हजार जांच
- कोविड जांच का दायरा बढ़ेगा, निजी लैब को मिलेगी टेस्ट की अनुमति
- बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी कर सकता है सैंपल जांच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए अब जांच का दायरा बढ़ेगा। इसके लिए सरकार की ओर से आरसीएमआर से प्रमाणित निजी पैथोलॉजी लैब से सैंपल जांच कराई जाएगी। वर्तमान में प्रदेश में रोजाना औसतन दस हजार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : लॉकडाउन के बाद से आज से फिर चलेगी नंदा एक्सप्रेस
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सैंपलिंग बढ़ाने पर विशेष जोर है। जिससे प्रदेश में कोविड जांच बढ़ी है। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सरकार की ओर से कोविड जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से बिना कोविड जांच के आने वाले लोगों का सीमाओं पर टेस्ट किए जाएंगे। इसके लिए सीमाओं पर ही सैंपल जांच के लिए टीम तैनात की जाएगी। केंद्र ने भी बिना डॉक्टर की सलाह के सैंपल जांच कराने की छूट दी है। यदि किसी व्यक्ति को लगता है कि उसे टेस्ट करना है तो वह डॉक्टर के परामर्श बिना भी सैंपल जांच करा सकता है।
प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि प्रदेश में कोविड जांच की सुविधा और बढ़ाई जाएगी। आईसीएमआर से प्रमाणित निजी पैथोलॉजी लैब से सैंपल जांच कराई जाएगी।
इसके अलावा सरकारी कोविड लैब की क्षमता बढ़ाने के लिए नई मशीनें लगाई जा रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को कोविड टेस्ट कराना जरूरी है। जो लोग बिना टेस्ट के आ रहे हैं, उनके सीमा पर ही टेस्ट कराए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश की सभी सीमाओं पर सैंपल जांच के लिए टीम तैनात की जाएगी।