Coronavirus in Uttarakhand : लॉकडाउन के बाद से आज से फिर चलेगी नंदा एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा- देहरादून के बीच चलने वाली नंदा एक्सप्रेस के लिए हरिद्वार से किसी भी यात्री ने टिकट की बुकिंग नहीं कराई है। लॉकडाउन के शुरू होने के दौरान बंद हुई नंदा एक्सप्रेस का संचालन आज 12 सितंबर की रात से शुरू हो रहा है।
Coronavirus in Uttarakhand : देहरादून आना है तो अपने खर्च पर कराना होगा कोरोना टेस्ट
मालूूम हो कि लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही देशभर में रेल सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अब धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन दोबारा से शुरू किया जा रहा है। कुछ समय पहले रेलवे ने तीन ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। अब आज शनिवार रात से नंदा एक्सप्रेस शुरू होगी।
मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक (सीआरएस) प्रेम सिंह ने बताया कि नंदा एक्सप्रेस से आवागमन के लिए 10 सितंबर से रिजर्वेशन काउंटर खोल दिया गया था, लेकिन एक भी यात्री ने टिकट बुकिंग के लिए आवेदन नहीं किया। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि ट्रेन का संचालन पूर्व की भांति होगा। ट्रेन कोटा से आधी रात में 12.12 बजे हरिद्वार स्टेशन पर पहुंचेगी और यहां से देहरादून के लिए 12.17 बजे रवाना होगी। देहरादून से कोटा जाने के दौरान सुबह 3.53 बजे आएगी और यहां से 3.58 बजे रवाना होगी।
पहले हर रोज करते थे 50 से 60 यात्री सफर
लॉकडाउन से पूर्व कोटा-दून नंदा एक्सप्रेस में प्रतिदिन 50 से 60 यात्री सफर करते थे। अब जब दोबारा से शुरू हुई तो हरिद्वार से एक भी टिकट बुकिंग नहीं हो सकी। देहरादून से 228 सीटों की बुकिंग होनी थी, लेकिन मात्र 18 सीटों की बुकिंग हो सकी है।
करीब 400 यात्री करते हैं यात्रा
लॉकडाउन के बाद से हरिद्वार रेलवे स्टेशन से इस समय तीन ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। इनमें दिल्ली जनशताब्दी में करीब 150 यात्री, अमृतसर जनशताब्दी में 150 से 200 और देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस में 100-125 यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं।
मुख्य टिकट पर्यवेक्षक प्रेम सिंह ने बताया कि प्रतिदिन यात्री घटते बढ़ते रहते हैं।