फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : today positive case details

Coronavirus in Uttarakhand : कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए अब बढ़ेगा जांच का दायरा

Sun, 13 Sep 2020 02:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 13 Sep 2020 02:59 AM IST
सार

  • अब रोजाना हो रही औसतन 10 हजार जांच 
  • कोविड जांच का दायरा बढ़ेगा, निजी लैब को मिलेगी टेस्ट की अनुमति
  • बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी कर सकता है सैंपल जांच

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : today positive case details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए अब जांच का दायरा बढ़ेगा। इसके लिए सरकार की ओर से आरसीएमआर से प्रमाणित निजी पैथोलॉजी लैब से सैंपल जांच कराई जाएगी। वर्तमान में प्रदेश में रोजाना औसतन दस हजार जांच की जा रही है।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : लॉकडाउन के बाद से आज से फिर चलेगी नंदा एक्सप्रेस
विज्ञापन


प्रदेश सरकार का कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सैंपलिंग बढ़ाने पर विशेष जोर है। जिससे प्रदेश में कोविड जांच बढ़ी है। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सरकार की ओर से कोविड जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी राज्यों से बिना कोविड जांच के आने वाले लोगों का सीमाओं पर टेस्ट किए जाएंगे। इसके लिए सीमाओं पर ही सैंपल जांच के लिए टीम तैनात की जाएगी। केंद्र ने भी बिना डॉक्टर की सलाह के सैंपल जांच कराने की छूट दी है। यदि किसी व्यक्ति को लगता है कि उसे टेस्ट करना है तो वह डॉक्टर के परामर्श बिना भी सैंपल जांच करा सकता है।

 
प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि प्रदेश में कोविड जांच की सुविधा और बढ़ाई जाएगी। आईसीएमआर से प्रमाणित निजी पैथोलॉजी लैब से सैंपल जांच कराई जाएगी।

इसके अलावा सरकारी कोविड लैब की क्षमता बढ़ाने के लिए नई मशीनें लगाई जा रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को कोविड टेस्ट कराना जरूरी है। जो लोग बिना टेस्ट के आ रहे हैं, उनके सीमा पर ही टेस्ट कराए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश की सभी सीमाओं पर सैंपल जांच के लिए टीम तैनात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed