फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest news today: Covid 19 100 Case found in ima dehradun till now

Corona in Uttarakhand: आईएमए में भी कोरोना की दस्तक, अब तक 100 केस आ चुके सामने 

Mon, 21 Sep 2020 11:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Sep 2020 11:43 PM IST
सार

  • अकादमी में पिछले कुछ दिनों में सामने आए कोरोना के करीब 100 मामले
  • स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक दिन में इतने मरीज नहीं आए

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest news today: Covid 19 100 Case found in ima dehradun till now
ima dehradun - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) भी अछूती नहीं रही। पिछले कुछ दिनों में आईएमए में कोरोना के करीब 100 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें अधिकारियों से लेकर कैडेट्स तक शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक दिन में नहीं बल्कि पिछले कुछ दिनों में इतने मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अकादमी में तैनात कई जवानों व कैडेटों के सैंपल लिए गए थे। करीब 50 फीसदी सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जांच के लिए 200 से ज्यादा सैंपल भेजे गए थे।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: 814 नए संक्रमित मिले, 10 की मौत, 41 हजार पार हुई मरीजों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सैन्य संस्थान होने के कारण अधिकारियों ने और अधिक जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा है कि इनमें कई जवान हाल ही में छुट्टी या ट्रेनिंग पूरी करके लौटे थे। अकादमी के जनसंपर्क अधिकारी ले. कर्नल पीपी त्रिपाठी ने फिलहाल ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है।

सुरक्षा का दायरा बढ़ाया

अकादमी में सुरक्षा का दायरा बढ़ाया गया है। संक्रमित मिले जवानों एवं कैडेटों को परिसर में ही आईसोलेट किया जा रहा है। परिसर में रहने वाले अधिकारियों व जवानों को ग्रीन कार्ड व बाहर रहने वाले स्टाफ को रेड कार्ड जारी किए जा रहे हैं। 

कोरोना की रोकथाम को उठाए थे कड़े कदम
कोरोनाकाल के चलते जून में हुई पासिंग आउट परेड के दौरान भी संक्रमण की रोकथाम के लिए खास एहतियात बरती गई थी। परेड का स्वरूप सूक्ष्म रखा था। परेड में कैडेटों के अभिभावक एवं अतिथियों को भी नहीं बुलाया गया था। कैडेटों की आउटडोर ट्रेनिंग भी बंद कर दी गई थी।

मिलिट्री हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में आईएमए में संक्रमण के कई मामले सामने आए हैं। इतनी बड़ी संख्या एक दिन में सामने नहीं आई है, वह कई दिनों के हैं। इनमें से कई संक्रमित ठीक होकर अकादमी में भी लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार कोविड नोडल अधिकारी के संपर्क में है।
-डॉ. दिनेश चौहान, जिला सर्विलांस अधिकारी, देहरादून।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed