Coronavirus in Uttarakhand: सैंपल जांच के साथ बढ़ रही संक्रमण दर, पहली बार 5.16 फीसदी पहुंची
- उत्तराखंड में एक माह में एक प्रतिशत बढ़ी संक्रमण की दर
- नैनीताल जिले में सबसे अधिक 8.53 प्रतिशत है संक्रमण दर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में सैंपल जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) लगातार बढ़ रही है। एक महीने के भीतर संक्रमण दर का ग्राफ एक प्रतिशत तक बढ़ा है। नैनीताल जिले में सबसे अधिक 8.53 प्रतिशत और रुद्रप्रयाग जिले में सबसे कम 1.70 प्रतिशत संक्रमण दर है।
प्रदेश में 15 मार्च से लेकर 21 अगस्त तक लगभग 2.72 लाख सैंपलों की जांच की गई है। शुरुआत में जांच के आधार पर संक्रमण की दर कम थी, लेकिन अब जांच बढ़ने के साथ रोजाना कोरोना मरीज भी बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: 447 नए मरीज मिले, पांच की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 14 हजार पार
संक्रमण दर का ग्राफ भी आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में पहली बार संक्रमण की दर 5.16 प्रतिशत तक पहुंच गई है। एक माह पहले प्रदेश में संक्रमण की दर 4.18 प्रतिशत थी।
गंभीर हो रही स्थिति
नैनीताल जिले की संक्रमण दर सबसे अधिक 8.53 प्रतिशत है। हरिद्वार जिले में 7.43 प्रतिशत, ऊधमसिंह नगर जिले में 6.50 और देहरादून में 5.91 प्रतिशत है। उत्तरकाशी और टिहरी जिले की संक्रमण दर चार प्रतिशत अधिक और रुद्रप्रयाग जिले की संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम है। अन्य जिलों में संक्रमण दर तीन प्रतिशत से कम है।
कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि प्रदेश में सैंपल जांच के साथ संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है। जांच में पहले की तुलना में अधिक लोग संक्रमित मिल रहे हैं।