{"_id":"6002ff5db59f31245f206b6b","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-today-active-patients-number-become-less-today-226-positive-found","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : सक्रिय मरीजों का आंकड़ा घट कर पहुंचा 2349, शनिवार को मिले 226 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : सक्रिय मरीजों का आंकड़ा घट कर पहुंचा 2349, शनिवार को मिले 226 संक्रमित
Sat, 16 Jan 2021 08:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 16 Jan 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
प्रदेश में कोरोना टीकाकरण की शुरूआत के साथ संक्रमितों और मौत के मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश में चार कोरोना मरीजों की मौत और 226 नए संक्रमित मिले हैं। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा घट कर 2349 पहुंचा गया है। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या 94691 हो गई है। इसमें 89454 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
Corona Vaccination: उत्तराखंड में पहले दिन सफल रहा टीकाकरण, 2276 हेल्थ वर्करों को दी गई खुराक
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 16387 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 226 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। पहले की तुलना में कोरोना संक्रमितों और मरीजों की मौतों में कमी आई है। देहरादून जिले में 90 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
नैनीताल में 40, हरिद्वार में 31, ऊधमसिंह नगर में 18, अल्मोड़ा में 14, टिहरी में नौ, पिथौरागढ़ में आठ, चमोली में छह, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर व चंपावत जिले में दो-दो संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में 24 घंटे में चार कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
इसमें एम्स ऋषिकेश में दो, जिला अस्पताल चमोली में एक, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में एक मरीज ने इलाज के दौरान दमतोड़ा है। प्रदेश में 1606 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 272 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। अब तक 89454 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक होने से रिकवरी दर 94.47 प्रतिशत पहुंच गई है।
Trending Videos
आज मिले संक्रमित मामले
देहरादून-90
नैनीताल-40
हरिद्वार-31
ऊधमसिंह नगर-18
अल्मोड़ा-14
टिहरी-09
पिथौरागढ़-08
चमोली-06
रुद्रप्रयाग-02
पौड़ी-02
बागेश्वर-02
चंपावत-02
नैनीताल-40
हरिद्वार-31
ऊधमसिंह नगर-18
अल्मोड़ा-14
टिहरी-09
पिथौरागढ़-08
चमोली-06
रुद्रप्रयाग-02
पौड़ी-02
बागेश्वर-02
चंपावत-02